फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: Self employment opportunity for scheduled caste youth

मैनपुरी : अनुसूचित जाति के युवाओं को स्वरोजगार का अवसर

Tue, 29 Jul 2025 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Mainpuri: Self employment opportunity for scheduled caste youth
मैनपुरी। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) एवं उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड के पदेन जिला प्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा ने अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के लिए स्वरोजगार स्थापित करने के लिए अवसर की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम अजय के घटक ''''ग्रांट इन एड'''' योजना के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में यह लाभ प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के तहत, अनुसूचित जाति के इच्छुक अभ्यर्थी कम से कम 3 लोगों का समूह बनाकर अथवा कलस्टर के रूप में अपनी इकाई स्थापित कर सकते हैं। लाभार्थियों को उनके संबंधित व्यवसाय के अनुसार निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रति व्यक्ति 50 हजार रुपये अथवा परियोजना लागत का 50 प्रतिशत, जो भी कम हो, सरकारी अनुदान के रूप में देय होगा। परियोजना लागत का 5 प्रतिशत लाभार्थी अंशदान होगा और शेष धनराशि बैंक के माध्यम से ऋण के रूप में प्राप्त होगी।
विज्ञापन


18 से 50 वर्ष के बीच के महिला एवं पुरुष इसके लिए पात्र हैं। साक्षर होना अनिवार्य है। साथ ही पूर्व में अनुगम द्वारा संचालित योजना में दिवालिया घोषित न हों और जिले के मूल निवासी हों, यह शर्त है। आय की कोई बाध्यता नहीं है। 2.50 लाख रुपये वार्षिक आय वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, विस्तृत कार्ययोजना के साथ आवेदन पत्र विकास भवन, कमरा नंबर-36 में जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed