{"_id":"6380f061dcebb777af030cf6","slug":"mainpuri-scheduled-caste-woman-was-injured-by-hitting-her-with-a-rod-mainpuri-news-agr5546902177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: अनुसूचित जाति की महिला को सरिया मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: अनुसूचित जाति की महिला को सरिया मारकर किया घायल
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव अस्यौली में कुछ दिन पूर्व एक आरोपी शराब के नशे में धुत महिला के घर में घुस गया, हंगामा करने के दौरान जब परिवार की एक महिला ने रोका तो सिर में सरिया मारकर घायल कर दिया। जातिसूचक गालियां देते हुए धमकाया, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अस्यौली निवासी चुन्नी देवी ने बताया कि 17 नवंबर को गांव का रहने वाला शीशप्रकाश यादव शराब के नशे में धुत होकर उनकी देवरानी के घर में घुस गया। नशे की हालत में आरोपी को घर में देख देवरानी लक्ष्मी की चीख निकल गई। शोरशराबा सुन कर वह घर में गई और आरोपी को रोकना चाहा तो आरोपी ने उसके सिर पर सरिया मार दी।
उक्त मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट, एससी/एसटी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।