{"_id":"61d7308985d6fb522568a9d6","slug":"mainpuri-sainik-school-general-bipin-rawat-mainpuri-news-agr520430810","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरल बिपिन रावत के नाम पर स्कूल होना गर्व की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरल बिपिन रावत के नाम पर स्कूल होना गर्व की बात
विज्ञापन
06एमएनपी-37-सैनिक स्कूल
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में संचालित सैनिक स्कूल का नाम जनरल बिपिन रावत के नाम से किए जाने पर जिले के लोगों ने हर्ष प्रकट किया है। जिले के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्णय को सराहनीय बताया है।
बृहस्पतिवार को जिले के लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर मैनपुरी में संचालित सैनिक स्कूल का नाम जनरल बिपिन रावत सैनिक स्कूल के नाम से कर दिया है। जिले के लोगों ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि जनरल रावत देश की शान थे। जनरल रावत के नाम पर जिले में सैनिक स्कूल का नाम होने से जिले के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री जवानों की भावनाओं को समझते हैं। मुख्यमंत्री ने जिले के सैनिक स्कूल का नाम जनरल बिपिन रावत के नाम से रखकर जिले के लोगों को गौरवान्वित करने का कार्य किया है।
विज्ञापन
प्रदीप चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष
जनरल बिपिन रावत आजीवन देश की सेवा में लगे रहे। जिले के लोग सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें उनके नाम से सैनिक स्कूल मिला है। मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल का नाम जनरल बिपिन रावत के नाम से कर सराहनीय कार्य किया है।
धीरेंद्र सिंह चौहान
जनरल बिपिन रावत देश के प्रथम सीडीएस थे। उन्होंने देश के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके नाम से जिले के सैनिक स्कूल का नाम होना यह जिले के लोगों के लिए बड़ा संदेश है। मुख्यमंत्री ने वास्तव में जनरल रावत को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
वेदप्रकाश शुक्ला
देश के लिए मर मिटने वालों के नाम से सैनिक स्कूल का नाम होना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके लिए बधाई के पात्र हैं। जिले के लोग उनके निर्णय का स्वागत करते हैं।
सूर्यकांत मिश्रा