{"_id":"656c61a3004e17f3610e28a5","slug":"mainpuri-retired-teacher-robbed-police-registers-theft-will-complain-to-cm-yogi-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: सेवानिवृत्त शिक्षिका से हुई लूट, पुलिस ने दर्ज की चोरी; सीएम योगी के करेंगी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: सेवानिवृत्त शिक्षिका से हुई लूट, पुलिस ने दर्ज की चोरी; सीएम योगी के करेंगी शिकायत
Sun, 03 Dec 2023 04:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 03 Dec 2023 04:38 PM IST
सार
सेवानिवृत्त शिक्षिका के घर में घुसे बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस ने इस वारदात को चोरी में दर्ज किया है। पुलिस की हरकत से सेवानिवृत्त शिक्षिका गुस्से में हैं। उनका कहना है कि वे शांत नहीं रहेंगी, इस मामले में सीएम योगी से शिकायत करेंगी।
विज्ञापन
मैनपुरी कोतवाली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी कोतवाली पुलिस कारगुजारी से कृष्णा नगर की रहने वाली सेवानिवृत्त शिक्षिका बेहद गुस्से में हैं। उनका कहना है कि उनके साथ लूट की वारदात हुई, लेकिन पुलिस ने चोरी की घटना लिखा कर दर्ज कर ली। पीड़िता का कहना है कि वह इस मामले में मुख्यमंत्री व अन्य उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगी।
कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका स्नेहलता ने बताया कि शुक्रवार की शाम तीन नकाबपोश बदमाश घर में दाखिल हुए थे। तमंचे के बल पर उन्हें और पति को बंधक बनाकर करीब 20 लाख रुपये के जेवर और नकदी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उनकी ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस ने पुत्र को गुमराह कर चोरी की तहरीर लिखवा ली।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उन्हें पता चला कि पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है। स्नेहलता का कहना है कि घर पर लूट की वारदात हुई है। वह कोतवाली पुलिस की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं है। वह इस मामले में मुख्यमंत्री व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करेंगी। पुलिस को लूट का मुकदमा ही दर्ज करना होगा।