फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri Premier Volleyball League starts today

Agra News: मैनपुरी प्रीमियर वॉलीबाॅल लीग का आगाज आज

Thu, 29 May 2025 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 29 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mainpuri Premier Volleyball League starts today
मैनपुरी। एसबीआरएल मैनपुरी प्रीमियर वॉलीबाॅल लीग का आज शाम से आगाज हो रहा है। जिले के साथ ही प्रदेश भर से यहां खिलाड़ियों का मेला लगेगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला शाम पांच बजे मुनीमजी सुपर किंग्स और लार्ड कृष्णा एकेडमी के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन

वहीं दूसरा मैच पैराडाइज वॉरियर और जय बाबा क्लब के मध्य, तीसरा मैच प्रकाश टाइगर और यूएस मेमोरियल के मध्य खेला जाएगा। लीग का चौथा मैच लार्ड कृष्णा एकेडमी और जय बाबा क्लब के बीच तथा पांचवां मैच मुनीमजी सुपर किंग्स और पैराडाइज वॉरियर के मध्य होगा। मैनपुरी वॉलीबाल एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि लीग के सभी मैच पांच सेटों में होंगे।
विज्ञापन

वहीं प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री करेंगे। पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि होंगे। समापन व पुरस्कार वितरण पहली जून को होगा। विजेता टीम को एसबीआरएल कप और 31 हजार एवं उपविजेता टीम को डाॅ. कैलाश मिश्रा स्मृति कप और 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। तैयारियों को लेकर बुधवार को क्रिश्चियन मैदान पर एसोसिएशन की देर शाम हुई बैठक में आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में उपाध्यक्ष पंकज राठौर, धीरू राठौर, डाॅ.सर्वेश दुबे, सचिव राघवेंद्र दुबे, अमर पचौरी, गंगाधर कुशवाह, बारिश खान, अरविंद मिश्रा, शरद गुप्ता, संदीप पचौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed