{"_id":"65c4bac04bb7971fc105356e","slug":"mainpuri-police-exposed-the-gang-making-illegal-weapons-2024-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हो रहा था 1300 रुपये में मौत का सामान...मैनपुरी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हो रहा था 1300 रुपये में मौत का सामान...मैनपुरी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Fri, 09 Feb 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 09 Feb 2024 12:01 AM IST
सार
मैनपुरी पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो 1300 रुपये में मौत का सामान यानि तमंचा तैयार कर रहा था। पुलिस ने सप्लायर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद किए अधबने तमंचे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी एक अपराधी दो कारीगर की मदद से लोकसभा चुनाव में खपाने के लिए अवैध हथियार बनवा रहा था। किशनी पुलिस ने स्वाट टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई में सप्लायर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के संबधं में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी ने बताया कि 51 बने तमंचा और उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी विनोद कुमार ने बताया कि गांव अलीपुर निवासी रामशंकर दुबे लोकसभा चुनाव में खपाने के लिए कारीगर राजू उर्फ छोटे निवासी बहोरनपुर जनपद फर्रुखाबाद और अरविंद सिंह निवासी नगला पचिया फिरोजाबाद से तमंचा बनवा रहा था। इसके लिए रामशंकर ने अपने घर के पास जगह चुनी थी। बृहस्पतिवार को स्वाट टीम और किशनी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके से पुलिस को 51 बने तमंचा और हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पकडे़ गए लोगों से पूछताछ की गई तो बताया कि वे पेशेवर हैं और काफी समय से हथियार बनाने और बिक्री का काम करते आ रहे हैं। एसपी ने बताया अन्य जनपदों से भी आपराधिक इतिहास जुटाया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। अपराध से अर्जित संपत्ति के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
रामशंकर है अवैध हथियार का सप्लायर
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पकड़ा गया रामशंकर पहले जनपद फर्रुखाबाद से बने हुए तमंचे लेकर आा था और उनकी बिक्री करता था। पूछताछ में बताया कि 1300 रुपये की खरीद करने के बाद वह तमंचा तीन हजार तक में बेचता था। लेकिन कुछ समय पहले ही वह दोनों कारीगर को अपने साथ ले आया था। अब वह अधिक मुनाफा कमाने के लिए खुद के हथियार बनवाने लगा था।

साले बहनोई हैं अरविंद और राजू
एएसपी राहुल मिठास ने बताया कि अवैध हथियार बनाने के मामले में पकड़ा गया फिरोजाबाद निवासी अरिंवद सिंह कारीगर राजू उर्फ छोटे का बहनोई है। राजू अपने बहनोई के साथ ही रहता था। उसी के साथ मिलकर लंबे समय से तमंचा बनाने का काम कर रहे थे। पूर्व में यह लोग जेल भी जा चुके हैं।