फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri Police Arrests Man With Tamancha And Cartridge Crime News

मैनपुरी: बाइक से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाला युवक पकड़ा, बोरियों खोली तो हैरान रह गई पुलिस, बिहार से आती थी सप्लाई

Mon, 10 Jan 2022 03:10 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 10 Jan 2022 03:10 PM IST
सार

मैनपुरी पुलिस ने सात तमंचा, तीन पौनिया और बीस कारतूस सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Mainpuri Police Arrests Man With Tamancha And Cartridge Crime News
arrested demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनपुरी जनपद में स्वॉट टीम ने रविवार देर रात थाना एलाऊ क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान एक असलाह तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 10 तमंचा और 40 कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह ऑर्डर पर सप्लाई लेकर आता है। सोमवार को एएसपी ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।

विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक अपराधी क्षेत्र में असलाह सप्लाई के लिए आ रहा है। इस सूचना पर स्वॉट टीम प्रभारी विक्रम सिंह, उप निरीक्षक जैकब फर्नाडीज ने टीम के साथ रविवार की रात थाना एलाऊ क्षेत्र में घेराबंदी की। जागीरमोड के पास असलाह सप्लायर के होने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष एलाऊ सुनील भारद्वाज को पुलिसबल के साथ बुलाया। जागीर चौराहा के पास घेराबंदी कर जब सप्लायर को पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायर कर दिया। अचानक हुए हमले से संभल कर पुलिसकर्मियों ने सप्लायर को पकड़ लिया।

विज्ञापन

बरामद हुआ ये सामान
एएसपी ने बताया कि सप्लायर के पास से पुलिस को सात तमंचा 315 बोर, एक पोनिया 315 बोर, दो देसी पोनिया 12 बोर और 40 कारतूस बरामद हुए। पूछताछ करने पर सप्लायर ने अपना नाम हवन यादव निवासी गांव ईसई गोपालपुर थाना औंछा बताया। उसने बताया कि वह फोन पर ऑर्डर और खाते में रुपये लेने के बाद ऑर्डर पर असलहा लेकर आता था। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए सप्लायर पर पूर्व में जानलेवा हमला, दुष्कर्म सहित कई अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। चल अचल संपत्ति की जानकारी कर गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के मुंगेर से आती थी सप्लाई
स्वॉट टीम प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया सप्लायर पहले ऑर्डर लेता था। इसके बाद बिहार के मुंगेर से तमंचा की सप्लाई लेकर आता था। इसके बाद ऑर्डर के अनुसार मंगाने वाले तक असलहा को पहुंचाने का काम भी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed