फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news wife fled

Agra News: दो साल बाद मिली पत्नी लेकिन... किसी और की होकर

Fri, 14 Jul 2023 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news wife fled
मैनपुरी। मोहल्ला बागवान के रहने वाला युवक दो साल तक पत्नी की तलाश करता रहा। दो साल बाद जब पत्नी मिली तो वह किसी और की हो चुकी थी। एक बच्चे की मां बन चुकी थी। पीड़ित लाचार होकर घर वापस आ गया। अब एसपी से अपना इकलौता बेटा दिलाने की गुहार लगाई है।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बागवान निवासी दयानंद एक मिठाई की दुकान पर काम करता है। करीब दो साल पहले तक वो पत्नी निशा और इकलौते बेटे रितिक के साथ बेहद खुश था। लेकिन अचानक आठ मार्च 2021 को पत्नी बच्चे को लेकर कहीं चली गई। दयानंद ने पत्नी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं लग सका। आखिरकार परेशान होकर नौ मार्च 2021 को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच प्रक्रिया अपनी रफ्तार से चल रही थी।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर दयानंद पत्नी और बच्चे की तलाश में इधर से उधर भटक रहा था। कुछ समय पहले उसे पता चला कि पत्नी निशा बिछवां थाना क्षेत्र के गांव मुगरौरा में है। उसका इकलौता बेटा भी उसके साथ है। जब वह गांव मुगरौरा पहुंचा तो पता चला कि पत्नी ने गांव निवासी एक व्यक्ति से शादी कर ली है। वह उसके एक बच्चे की मां भी बन चुकी है। यह पता लगते ही दयानंद की खुशियां कुछ ही पल में दम तोड़ गईं। वह घर वापस लौट आया और अब एसपी से अपने इकलौते बच्चे को वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


----------

फोन पर मिल रही थी धमकी

एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में दयानंद ने बताया कि जब उसे पत्नी के बारे में जानकारी मिली। वह उस से मिलने के लिए गया। इस दौरान उसे फोन से धमकियां मिलने लगीं। कहा गया कि तेरी पत्नी वापस नहीं करेंगे। कहीं शिकायत की तो जान से मार दूंगा। एसपी से आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed