फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news unaurthorised schools seiged

Agra News: अवैध स्कूलों पर चला चाबुक, 5 सील, 3 को नोटिस

Wed, 23 Jul 2025 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news unaurthorised schools seiged
घिरोर विकास खंड के गुरुकुल ग्लोबल एकेडमी को बंद कराने के बाद नोटिस चस्पा करातीं बीएसए। - फोटो : संवाद
मैनपुरी। जिले में अवैध रूप से संचालित हो रहे निजी स्कूलों के खिलाफ आखिरकार सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। रविवार को अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दीपिका गुप्ता ने मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी के साथ मिलकर घिरोर विकास खंड में बिना मान्यता के चल रहे पांच स्कूलों को सीज कर दिया। इसके साथ ही, मान्यता से अधिक कक्षाएं संचालित करने वाले तीन अन्य स्कूल संचालकों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। बीएसए ने घिरोर बीईओ को निर्देश दिया है कि इन सीज किए गए स्कूलों के सभी छात्र-छात्राओं का दाखिला पास के परिषदीय विद्यालयों में कराया जाए, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। बीएसए और बीईओ ने पुलिस बल के साथ घिरोर विकास खंड के कई स्कूलों में औचक छापेमारी की। शिक्षा अधिकारियों और पुलिस को देखकर स्कूल संचालकों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

इन पर हुई कार्रवाई
नमो बुद्धाय डॉ. बीआर अंबेडकर स्कूल, नगला किसी, घिरोर को कक्षा पांच तक की मान्यता मिली हुई थी, लेकिन मौके पर कक्षा आठ तक की कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। इसके संचालक को नोटिस जारी किया गया है। गुरुकुल ग्लोबल एकेडमी, करहल रोड, तहसील के पास संचालित इस स्कूल को सीज किया गया। लिटिल किंगडम पब्लिक स्कूल, मैनपुरी रोड, घिरोर को भी सीज कर दिया गया। एमडी पब्लिक स्कूल, नगला प्राण नाथ में अमान्य कक्षाएं संचालित होने पर नोटिस जारी किया गया। आरएस पब्लिक स्कूल, ओय का अवैध संचालन पाए जाने पर इसे सील कराया गया। श्यामदेवी पब्लिक स्कूल, गांव धोरासी को भी सीज किया गया है। आरएसबीडी, माइंडर पावर स्कूल के संचालक पर मान्यता नहीं पाए जाने पर इसे भी सील कर दिया गया है। एमएमडी पब्लिक स्कूल में मान्यता प्राप्त से अधिक अमान्य कक्षाएं संचालित थीं, जिनको बंद कराया गया और संचालक को नोटिस जारी किया है। इस अभियान में खंड शिक्षा अधिकारी जमील अहमद, राजेश यादव, देवेंद्र यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अमर उजाला की खबर का दिखा असर
शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने 10 जुलाई को जिले के 62 अवैध स्कूलों की सूची जारी कर उन्हें तीन दिन के भीतर बंद करने की चेतावनी दी थी। इस चेतावनी के बाद भी कई बिना मान्यता के स्कूल धड़ल्ले से चल रहे थे। अमर उजाला ने 20 जुलाई को इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed