फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news suicide death vegetable seller

UP: पिता के ऐसे शब्द...जो बर्दाश्त न कर सका बेटा, उठाया ऐसा कदम; दे गया जीवनभर का दर्द

Fri, 14 Feb 2025 12:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 14 Feb 2025 12:06 PM IST
सार

पिता से हुई मामूली कहासुनी से नाराज बेटे ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। बेटे की लाश देख पिता की हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 

विज्ञापन
mainpuri news suicide death vegetable seller
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव जवापुर के रहने वाले एक सब्जी विक्रेता ने मंडी से लौटने के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। शव खेत में एक पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। परिजन की ओर से शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


थाना किशनी के क्षेत्र के गांव जवापुर निवासी आकाश शाक्य (20) सब्जी बेच कर गुजर बसर कर रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह वह कसब कुसमरा में लगने वाली साप्ताहिक मंडी के लिए बेवर थोक मंडी से सब्जी लेने गया था। वहां से वापस लौट कर उसने इटावा रोड पर कोरी नाला के पास आम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


जांच करने पहुंची पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम पिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आकाश अविवाहित था और चार भाइयों में सबसे छोटा था। प्रभारी निरीक्षक व चौकी इंचार्ज ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद कार्रवाई शुरू की। परिजन की ओर से शव का पोस्टमार्टम कराने से मना किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेटे का शव देख पिता की बिगड़ी हालत
बेटे की खुदकुशी की खबर मिलने के बाद वृद्ध पिता जगदीश मौके पर पहुंचे। आकाश का शव पेड़ पर लटकता देख वह सदमे में आ गए और हालत बिगड़ने लगी। बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी किशनी भेजा गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वहां जगदीश का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed