फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news subsidy

Agra News: 164563 लाभार्थियों को मिलेगा सब्सिडी का लाभ

Thu, 16 Oct 2025 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news subsidy
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुए कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी को सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक दिए गए। भाजपा विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने लाभार्थी कमरुन निशा, मीना बेगम, मिथलेश, शशि देवी, ममता देवी, रीता देवी, सपना, अंजलि, नजमा बेगम, नीलम, सुनीता, पूजा को प्रतीकात्मक चेक दिए। दिवाली पर 1,64,563 उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विधायक भोगांव ने कहा कि सरकार पाई-पाई की कमाई गरीबों के कल्याण, महिलाओं के सशक्तिकरण पर व्यय कर रही है। अगले 15 दिन में देश में उज्ज्वला योजना फेज-03 प्रारंभ होने जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश के मुखिया ने दिवाली पर गिफ्ट के तौर पर निशुल्क गैस सिलेंडर मुहैया कराया है। जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि जनपद के प्रत्येक लाभार्थी को योजना का लाभ मिले। जिन लाभार्थियों के अभी भी बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है। उनके बैंक खाता आधार से लिंक कराने में पूर्ति निरीक्षकों से सहयोग लेकर लिंक करने की कार्रवाई कराएं। जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा, डाॅ विमल पांडेय, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जाकिर हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed