फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news son murderer vijaypal

Agra News: विजयी अंदाज में जेल गया विजय पाल

Thu, 10 Aug 2023 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news son murderer vijaypal
मैनपुरी। बेटे की हत्या करने के बाद न तो कोई मलाल और न हीं चेहरे पर कोई सिकन दिखाई दी। बृहस्पतिवार को मेडिकल कराने के बाद हत्यारोपी विजय पाल विजयी अंदाज में जेल के लिए रवाना हुआ। बुधवार को आरोपी ने पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी ने ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कस्बा औंछा निवासी राजीव यादव की बुधवार की सुबह पिता विजय पाल ने रास्ते के विवाद को लेकर राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात अंजाम देने के बाद राइफल के साथ थाने पहुंच गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बृहस्पतिवार को मृतक राजीव की पत्नी रूबी यादव ने ससुर विजय पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उधर पुलिस आरोपी विजय पाल का चालान करने के बाद मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इस दौरान आरोपी के चेहरे पर कोई सिकन नजर नहीं आई। सामान्य चेहरे और विजयी अंदाज में मेडिकल कराने के बाद जेल चला गया।
विज्ञापन


---------

गमगीन माहौल में किया गया अंतिम संस्कार

विजय पाल ने अपने उस बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। जो बेटा उनके हर काम में हमेशा साथ खड़ा नजर आता था। बृहस्पतिवार को राजीव का अंतिम संस्कार मां के समाधी स्थल के पास उसके खेत में किया गया। इस दौरान रिश्तेदार, परिचित आदि लोगों की भीड़ देखी गई। हर कोई राजीव के स्वभाव की तारीफ करता नजर आ रहा था। स्थानीय लोग कह रहे थे कि विजय पाल ने जो कुछ भी किया। उसकी सजा तो कानून उसे देगा ही। लेकिन जिस तरह दिव्यांग पुत्र की हत्या कर उसके दो बच्चों के सिर से कम उम्र में पिता का साया छीना है। उसके लिए परिवार और राजीव को जानने वाले लोग उसे कभी माफ नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed