{"_id":"64a702baa783a29623007041","slug":"mainpuri-news-school-electric-connection-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-548-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 28.42 लाख से जिले के 42 विद्यालयों को मिलेगा बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 28.42 लाख से जिले के 42 विद्यालयों को मिलेगा बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
मैनपुरी। गर्मी और पेयजल समस्या से जूझ रहे जिले के 42 स्कूलों को शीघ्र राहत मिलने जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग ने यहां बिजली के कनेक्शन के लिए धनराशि जारी कर दी है। विभाग ने बिजली विभाग को 28.42 लाख की धनराशि के साथ विद्यालयों की सूची भेजी है।
जिले के 42 स्कूलों में बिजली की व्यवस्था न होने पर प्रधानाध्यापकों ने खंड शिक्षाधिकारियों की मदद से जिला प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र भेजा था। पिछले एक साल से इस पर कार्य किया जा रहा था। बेसिक शिक्षा विभाग ने बिजली विभाग को संबंधित विद्यालयों बिजली कनेक्शन के लिए फाइल भेजी तो बिजली विभाग ने 28.42 लाख का खर्च बता दिया। बेसिक शिक्षा विभाग ने शासन को इसका प्रस्ताव भेजा। प्रस्ताव पर शासन ने मंजूरी देने के बाद धनराशि भी भेज दी।
बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राप्त धनराशि को बिजली विभाग को भेजा है। वहीं, संबंधित स्कूलों की सूची भी बिजली विभाग को भेजा है। बिजली विभाग को भेजे पत्र में कहा गया है कि संबंधित स्कूलों में शीघ्र कनेक्शन जारी किया जाए। बीएसए दीपिका गुप्ता ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी पत्र लिखकर जानकारी दी है।
विज्ञापन
किस विकास खंड में कितने स्कूलों को मिलेगा कनेक्शन
सुल्तानगंज- 04
घिरोर- 04
करहल- 14
कुरावली- 03
बरनाहल- 01
मैनपुरी- 04
जागीर- 01
बेवर- 11
कुछ स्कूलों में बिजली की सुविधा नहीं है वहां कनेक्शन दिलाने के लिए बिजली विभाग को धनराशि और सूची भेजी जा रही है।
दीपिका गुप्ता, बीएसए