फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news saman bird century

आगरा: समान पक्षी विहार के संरक्षित क्षेत्र में हो रहा अवैध खनन, प्रशासन अंजान

Sun, 12 Feb 2023 05:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:25 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news saman bird century
किशनी। समान पक्षी विहार, रामसर साइट में शामिल ये पक्षी विहार आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। लेकिन प्रशासन की अनदेखी पक्षी विहार का सीना छलनी कर रही है। खनन माफिया धड़ल्ले से यहां खनन कर रहे हैं। ग्रामीण इसके लिए आवाज भी उठा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। जिम्मेदारों की नाक के नीचे ये पूरा खेल चल रहा है, लेकिन सब मौन हैं।
विज्ञापन

526 हेक्टेयर में फैला समान पक्षी विहार मैनपुरी की पहचान है। इसे रामसर साइट में भी स्थान मिल चुका है। इसके बाद भी इस पर प्रशासन का ध्यान नहीं है। देखरेख के लिये रेंजर राजकुमार श्रीवास्तव सहित कई कर्मचारियों की तैनाती यहां रहती है। इसके बावजूद संरक्षित क्षेत्र से खनन माफिया जेसीबी से मिट्टी की खुदाई करके ट्रैक्टरों में ले जा रहे हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीण भी लगातार हो रहे इस खनन का विरोध कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

वर्तमान में समान पक्षी विहार क्षेत्र में करहल रोड पर बने तालाब से जेसीबी से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। ये मिट्टी ठेकेदार द्वारा बेची जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पक्षी विहार के कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाए आराम फरामते हैं। इसके कारण धीरे-धीरे समान पक्षी विहार विकसित होने के बजाए और बदहाल होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पक्षियों की संख्या में भी आ रही कमी
दो सप्ताह पूर्व अंतरराष्ट्रीय इकोलॉजिस्ट टीके रॉय ने कई शोधार्थियों के साथ पक्षी विहार में पक्षियों की गणना की थी। इसमें स्थानीय पक्षियों की संख्या में कमी पाई गई थी। इसका कारण सरंक्षण न होने के साथ ही तालाबों में पानी की कमी होना बताया था। उन्होंने बताया था कि पक्षी विहार में कोई मैनेजमेंट न होने के कारण इसके पर्यटन स्थल बनने के कदम में गिरावट आती जा रही है।
---
लोगों की बात
समान पक्षी विहार क्षेत्र में माफिया अवैध खनन कर रहे हैं। सभी जानते हैं कि यहां खनन कर पक्षी विहार को बदहाल किया जा रहा है। शिकायतें भी की गईं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

-राहुल यादव।
संरक्षित क्षेत्र घोषित होने के बावजूद जब खनन हो रहा है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन जिम्मेदारों की मिलीभगत के कारण ही यहां आज तक न तो खनन रुका और न ही कार्रवाई हो सकी।
-गौरव कुमार।
----
वर्जन
पक्षी विहार क्षेत्र में खनन प्रतिबंधित है। अगर अवैध रूप से कहीं भी खनन किया जा रहा है तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-राजकुमार श्रीवास्वत, रेंजर समान पक्षी विहार।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed