फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MAINpuri news roadways bus servics agra

Agra News: कुरावली से आगरा तक शुरू हुई रोडवेज बस

Thu, 10 Aug 2023 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
MAINpuri news roadways bus servics agra
मैनपुरी। यात्रियों की सुविधा के लिए बेवर डिपो ने कुरावली से आगरा रोडवेज बस सेवा शुरू की है। सुबह के समय कुरावली से आगरा जाने वाली यह बस घिरोर होकर जाएगी। शाम को यह बस आगरा से घिरोर होकर ही वापस कुरावली पहुंचेगी। इससे कुरावली क्षेत्र के लोगों को आगरा जाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन

कुरावली से आगरा जाने वालों को अभी तक मैनपुरी अथवा घिरोर जाना पड़ता था। कुरावली से घिरोर तक के लिए वाहनों की संख्या कम होने के कारण परेशानी होती थी। तमाम यात्री आगरा जाने के लिए कुरावली से मैनपुरी आते थे। मैनपुरी में बस स्टैंड से आगरा जाने के लिए रोडवेज बस मिलती थी। आगरा जाने के लिए कुरावली क्षेत्र के लोगों को समय ज्यादा लगता था। कुरावली क्षेत्र के लोग कई बार कुरावली से आगरा तक के लिए सीधी रोडवेज सेवा शुरू करने की मांग कर चुके थे।
विज्ञापन


यात्रियों की सहूलियत के लिए बेवर डिपो की एक बस का कुरावली से आगरा तक के लिए संचालन शुरू किया गया है। बेवर डिपो की यह बस सुबह 8.30 बजे कुरावली से आगरा जाएगी। कुरावली से यह बस औंछा क्षेत्र के पड़रिया चौराहा से घिरोर होती हुई मैनपुरी शिकोहाबाद होकर आगरा पहुंचेगी। आगरा में दो घंटे तक रुकने के बाद यह बस वापस घिरोर से पड़रिया चौराहा होती हुई ही वापस कुरावली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

रोडवेज द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए बसों का संचालन किया जाता है। आरएम इटावा द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत ही बेवर डिपो की एक बस का कुरावली से घिरोर होकर आगरा तक के लिए नियमित रूप से संचालन शुरू किया गया है।

एससी शंखवार, एआरएम बेवर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed