{"_id":"67ae4b026bf428186e02b1f4","slug":"mainpuri-news-roadways-bus-crisis-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-131962-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: प्रयागराज से लौटीं आठ बसें, दिल्ली रूट पर आसान हो जाएगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: प्रयागराज से लौटीं आठ बसें, दिल्ली रूट पर आसान हो जाएगा सफर
Fri, 14 Feb 2025 11:59 AM IST
आगरा ब्यूरो
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:59 AM IST
सार
महाकुंभ के चलते प्रयागराज गईं आठ बसें फिर से लौट आई हैं। इसके बाद अब विभिन्न रूट पर बसों की किल्लत से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
- फोटो : संवाद
विस्तार
मैनपुरी के बेवर डिपो की बसों के प्रयागराज कुंभ में चले जाने से यात्रियों को परिवहन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। 8 बसें बृहस्पतिवार को वापस लौट कर आईं तो कुछ राहत मिली। सभी बसें दिल्ली रूट पर संचालित कर दी गई हैं।
माघ पूर्णिमा के स्नान के लिए कुंभ मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बेवर डिपो की सभी 45 बसें प्रयागराज के लिए रवाना कर दी गई थीं। बसों के न होने के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, निजी वाहनों व डग्गामार वाहन से यात्रा करनी पड़ रही थी। अब प्रयागराज गई बसों में से 8 बसें वापस आ चुकी हैं। इनका संचालन दिल्ली मार्ग पर शुरू कर दिया गया है।
बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को काफी हद तक राहत मिली है। हालांकि आगरा, फर्रुखाबाद, इटावा जाने वाले यात्रियों को अभी भी बसों की कमी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी कई यात्री परेशान देखे गए। स्टेशन प्रभारी नीलम शर्मा ने बताया कि कुंभ मेला क्षेत्र से 8 बसों के लौटने पर उन्हें दिल्ली मार्ग भेजा गया है। अन्य बसों के वापस आने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।