{"_id":"685c5617747650472d08c37a","slug":"mainpuri-news-rape-suicide-note-agra-inspection-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-139946-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किशोरी के सुसाइड नोट की आगरा एफएसएल में होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किशोरी के सुसाइड नोट की आगरा एफएसएल में होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना क्षेत्र के लाहुरीपुर गांव में 15 जून को किशोरी की आत्महत्या प्रकरण पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। मंगलवार को मृतका के पिता द्वारा सुसाइड नोट मिलने की बात उजागर करते हुए तहरीर दी है कि उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। लोक-लज्जा और मानसिक आघात के चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने सुसाइड नोट को हैंड राइटिंग जांच के लिए आगरा एफएसएल भेजा है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का फिर से अवलोकन किया गया, इसमें दुष्कर्म होने जैसी कोई बात नहीं लिखी गई है।
बता दें कि किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें आरोप लगाया है कि उनकी बेटी 15 जून को दोपहर करीब 2 बजे करीमगंज चप्पल लेने गई थी। वापस आते समय गांव के ही तीन नामजदों ने बेटी को बुरी नीयत से पकड़ लिया। मक्के के खेत में खींचने के बाद उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा और गला दबाकर पहले एक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान उसके दो और साथी भी वहां मौजूद थे और उनकी सहमति से ही यह घटना हुई।
वारदात के बाद नीलम घर लौटी और परिजनों की अनुपस्थिति में उसने एक सुसाइड नोट लिखा। इसके बाद, लोक-लज्जा और घटना से अत्यधिक क्षुब्ध होकर उसने बरामदे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब पत्नी घर लौटी और उन्होंने बेटी को फंदे पर लटका देखा तो उनकी चीख निकल गई, जिसके बाद पड़ोसी इकट्ठा हो गए। बेटी द्वारा छोड़े गए पत्र से उन्हें पता चला कि उपरोक्त तीनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिसके कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जो सुसाइड नोट मृतका के पिता ने उपलब्ध कराया है। उसकी जांच आगरा एफएसएल से कराई जाएगी, इसमें देखा जाएगा कि क्या वास्तव में पत्र मृतका के द्वारा ही लिखा गया है। उसकी हैंडराइटिंग का मिलान होगा।