फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news rape attampt bhogaun

Agra News: डीयू की छात्रा से भोगांव में ढाबे पर चार युवकों ने की दुष्कर्म की कोशिश

Fri, 01 Aug 2025 12:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news rape attampt bhogaun
दिनेश कश्यप।  - फोटो : पुलिस
भोगांव। थाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे स्थित एक ढाबा पर बृहस्पतिवार तड़के दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की बीएससी की छात्रा से चार युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। प्रतापगढ़ की रहने वाली छात्रा से पहले छेड़छाड़ की, इसके बाद उसे दुष्कर्म की नीयत से उसे खींचकर ले जाने लगे। युवती के शोर मचाने पर दौड़े लोगों ने आरोपियों को दबोच लिया और उनकी पिटाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द किया।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के थाना लालगंज क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय युवती दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई कर रही है। बुधवार को वह रोडवेज बस में दिल्ली जाने को सवार हुई थी। बृहस्पतिवार तड़के बस भोगांव क्षेत्र में जीटी रोड हाईवे स्थित सिटीजन ढाबे पर चाय विश्राम के लिए यात्रियों ने रुकवाई। युवती बस से उतरने के बाद लघुशंका के लिए बाथरूम की ओर गई। वहां अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। तभी कस्बा भोगांव के ही रहने वाले सुनील कुमार निवासी छोटा बाजार, नारायण निवासी गांव तोलकपुर, विशाल और दिनेश निवासी शाह आलमपुर ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। उसे खींचकर दुष्कर्म की नीयत से खेतों की ओर ले जाने का प्रयास किया। युवती ने शोर मचाया तो ढाबे पर मौजूद कर्मी व अन्य यात्री दौड़ पड़े। उन्होंने आरोपियों को दबोच लिया। उनकी जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस को बुलाकर उन्हें सौंप दिया। सीओ भोगांव सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि मौके से चारों युवकों को गिरफ्तार किया गया है। युवती की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



आज होंगे छात्रा के मजिस्ट्रेटी बयान
सीओ भोगांव ने बताया कि पीड़ित छात्रा के शुक्रवार को मजिस्ट्रेटी बयान होंगे। छात्रा को आने के लिए कहा गया है। आरोपियों को कड़ी से कड़ी दिलाने के लिए पुलिस मजबूत साक्ष्य व गवाह जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed