फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news rain waterlodging city by rain

Agra News: बारिश ने खोली नाला सफाई की पोल शहर में कई जगह घरों में घुसा पानी

Thu, 10 Jul 2025 01:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news rain waterlodging city by rain
शहर के आगरा बाईपास रोड पर बारिश के बाद भरा पानी और गुजरते वाहन।  - फोटो : संवाद
मैनपुरी। जिलेभर में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। झमाझम बारिश ने शहर के लोगों के लिए दिक्कतें खड़ी कर दीं। शहर में नाला सफाई की पोल भी खुल गई। कई इलाकों में बारिश का पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया। आगरा बाईपास रोड पर करहल चौराहे के पास जलभराव के कारण वाहन चालकों को मुसीबत से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार की सुबह कुछ देर के लिए थमी थी तो लोगों ने सोचा था कि आज मौसम अच्छा होगा। लेकिन सुबह के नौ बजे तो फिर से चारों तरफ अंधेरा छा गया। देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश ने शहर की नाला व बारिश से शहर में कई स्थानों पर लोगों के सामने दिक्कतें खड़ी हो गईं। आगरा बाईपास रोड पर करहल चौराहे के पास करीब दो से तीन फुट तक पानी जमा हो गया। इससे यहां वाहन चालकों को परेशानी से जूझना पड़ा। वहीं शहर के मोहल्ला गाड़ीवान में कुछ घरों में पानी भर गया। करहल चौराहे से बड़ा चौराहे को जाने वाली सड़क के किनारे बने घर और दुकानों में भी पानी भर गया। शहर के बजाजा बाजार में नाला पानी की सप्लाई नहीं ले सका तो यहां बजरिया में कई दुकानों पर पानी घुस गया।
विज्ञापन

--
स्कूलों में पानी भरने से बच्चों के लिए बन रहा खतरा
बारिश केवल शहर में ही नहीं हुई ग्रामीण अंचल में भी भारी बारिश हुई। इससे कई स्कूलों में जलभराव हो गया। स्कूल प्रांगण में जलभराव होने से छात्र-छात्राओं के सामने संकट खड़ा गया। अध्यापकों को डर सता रहा है कि कहीं छोटे बच्चे के साथ बारिश के पानी से कोई अनहोनी न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मक्का और मूंगफली किसानों के लिए बारिश बनी सबसे बड़ी परेशानी
बारिश के कारण मक्का और मूंगफली किसान परेशान हैं। किसानों के खेतों में खड़ी मक्का और मूंगफली की फसल बर्बाद हो रही है। जिन किसानों ने अपनी मक्का की फसल की कटाई करा ली है वह मक्का सूख नहीं पा रही है। मूंगफली की फसल के साथ भी कुछ ऐसा ही है। किसानों के खेतों में खड़ी मूंगफली की फसल पर संकट छाया हुआ है।

----
दीवानी परिसर में भी भरा पानी
दीवानी परिसर भी जलमग्न हो गया। परिसर में पानी भरने से अधिवक्ताओं और वादकारियों को कोर्ट पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्हें भरे पानी से होकर गुजरना पड़ा। जलभराव के कारण कई दोपहिया वाहन चालकों के वाहन पानी में डूब गए और बंद पड़ गए। सुबह के समय बारिश होने के कारण परिषदीय स्कूलों में बच्चे भी कम पहुंचे। सुबह के समय बाजार भी देरी से खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed