{"_id":"68cd9eda842e170d4e099063","slug":"mainpuri-news-rain-crop-damaged-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-145440-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दो दिन की बारिश से धान की अगैती फसल को हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दो दिन की बारिश से धान की अगैती फसल को हुआ नुकसान
विज्ञापन
फोटो 18 एलाऊ क्षेत्र के गांव जागीर में धान की फसल में हुआ नुकसान। संवाद
मैनपुरी। दो दिन पहले तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। एलाऊ क्षेत्र में अगैती धान की फसल में भारी नुकसान देखने को मिला है।विकासखंड जागीर में एक हजार हेक्टेयर से अधिक निचले भागों में धान की फसलों को मुख्य रूप से किया जाता है। जबकि अजीतगंज, चौहानपुर, जागीर, मंगलपुर, रतनपुर इन क्षेत्रों के किसान धान की अगेती खेती लगाते हैं। अगेती धान की खेती में धान में बालियां धानों से लदी हुई थी। दस से पंद्रह दिन में धान की फसल पक कर तैयार हो जाती।
सितंबर का महीना धीरे धीरे गुजर रहा था। 16 और 17 सितंबर को रात में तेज हवाओं के साथ पानी बरसने से अधपकी धान की फसल खेतों में ही गिर गई। इससे धान की फसल में काफी नुकसान देखने को मिला। वहीं आलू की अगेती खेती की चल रही तैयारी भी धरी की धरी रह गई।
जागीर क्षेत्र के किसान रामविलास, रामसनेही, प्यारेलाल, रामकुमार, ज्ञानेंद्र, सरजूदयाल मिश्रा, राधाकृष्ण मिश्रा का कहना है कि खेतों में पानी भरा होने के कारण धान की फसल लेट कटेगी। सरसों और आलू की बुवाई भी लेट हो जाएगी। इससे किसानों को नुकसान का सामरा करना पड़ेगा।