{"_id":"6615835eb72e95d2e10a205a","slug":"mainpuri-news-old-lady-burned-alive-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-115635-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भूसे के कूप में लगी आग में जल कर हुई वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भूसे के कूप में लगी आग में जल कर हुई वृद्धा की मौत
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला पंछी में मंगलवार की सुबह चूल्हे से निकली चिंगारी से पास रखे भूसे के कूप में आग लग गई। हादसे में खाना बना रही वृद्धा की जलकर मौत हो गई। चीखपुकार सुन परिजन व आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद सीओ करहल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला पंछी निवासी 72 वर्षीय राजवती यादव मंगलवार की सुबह चूल्हे पर खाना बना रही थी। तब अचानक चूल्हे से निकली एक चिंगारी पास ही रखे भूसे के कूप में जा गिरी। कुछ ही देर में चिंगारी ने भयानक आग का रूप ले लिया। चीखपुकार सुन जब तक परिजन और आसपास के लोग पहुंचे। तब तक वृद्धा की मौत हो चुकी थी।
परिजन ने कूप में लगी आग को ग्रामीणों की मदद से बुझाया। हादसे की सूचना मिलने के बाद सीओ करहल संतोष कुमार सिंह थानाध्यक्ष दिनेश कुमार और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के परिजन से हादसे के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों से भी बातचीत कर जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस ने वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा।
-- -- -- -
वर्जन
नगला पंछी में चूल्हे की चिंगारी से हुए हादसे में वृद्धा की मौत हुई है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
संतोष कुमार सिंह, सीओ करहल।