फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news

Agra News: एक्सप्रेसवे पर तेल लदा ट्रक लूटने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार, जयपुर से वाराणसी जाना था माल, 30 लाख रुपये थी तेल की कीमत

Mon, 09 Jan 2023 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news
पुलिस हिरासत में ट्रक लूट के आरोपी। - फोटो : MAINPURI
करहल(मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में 30 दिसंबर को एक्सप्रेसवे पर 30 लाख रुपये के सरसों तेल लदा ट्रक लूटने वाले तीन शातिर लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लूटा गया माल, कार, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस अब गैंग के छह अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। एसपी ने पुलिस लाइन में सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि 30 दिसंबर को एक ट्रक करीब 30 लाख रुपये की कीमत का सरसों का तेल लेकर जयपुर से वाराणसी जा रहा था। मीठेपुर चौकी क्षेत्र में होंडा सिटी कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर लूट की वारदात अंजाम दी थी। यह लोग सरसों के तेल लदा ट्रक लूट ले गए थे। चालक और हेल्पर को जालौन क्षेत्र में फेंक दिया था। इस घटना को लेकर वहीं पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि विवेचना जनपद पुलिस को मिली तो पांच टीमें खुलासे के लिए लगाई गईं। जांच के दौरान लूट कांड में कुल 11 बदमाशों की संलिप्तता सामने आई। सोमवार को थाना पुलिस ने लूटकांड को अंजाम देने वाले तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में लुटेरों ने अपने नाम गौरव यादव उर्फ गोविंद निवासी गांव जौनई, थाना जसवंत नगर, इटावा, अंकित यादव निवासी झिंगूपुर, थाना सैफई, इटावा और मंटू बाबू यादव निवासी नसूपुर सजेंती, थाना जसराना, फिरोजाबाद बताया। इनके कब्जे से सरसों के लूटे गए 3933 पैकेट, 872 टिन, लूटा गया ट्रक, वारदात में प्रयुक्त होंडा सिटी कार, ट्रैक्टर, दो तमंचा और कारतूस बरामद हुए। खुलासे को लेकर आईजी आगरा जोन की ओर से टीम को 50 हजार रुपया का इनाम भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में छिपाकर रखा गया था माल
एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया लुटेरा मंटू बाबू यादव जनपद फिरोजाबाद का रहने वाला है। वह करहल में जौथरी रोड पर राजकुमारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का संचालक भी है। वह स्कूल की आड़ में इस तरह के कृत्य करता था। लूट का तेल स्कूल में ही छिपाकर रखा गया था। अंकित यादव शातिर अपराधी है। उस पर करीब 19 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरोह के अन्य पकड़े व वांछित सदस्यों पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गैंग के इन सदस्यों की है तलाश
एएसपी ने बताया कि अभी दो लुटेरों के नाम के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। शेष वांछित अरविंद यादव उर्फ छुटका निवासी नगला खुशाल करहल, योगेश यादव उर्फ ओगड़ निवासी नसूपुर सजेंती जसराना फिरोजाबाद, श्यामवीर यादव नगला देवी करहल, सोनू यादव निवासी गांव गढ़िया अहलादपुर करहल, रुचित यादव निवासी झिंगूपुर थाना सैफई इटावा, राजीव यादव उर्फ राजू निवासी गांव मडै़या चंद्रहास थाना नगला खंगर फिरोजाबाद, दो चालक व छह मजदूरों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed