फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   number of patients increased in district hospital In Mainpuri and a child and a woman died

सर्दी से सावधान! बच्चों व बुजुर्गों की बढ़ी मुश्किलें, मासूम सहित दो की मौत, ओपीडी में लग रही लंबी कतारें

Sat, 07 Jan 2023 02:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 07 Jan 2023 02:11 PM IST
सार

मैनपुरी में निमोनिया से पीड़ित एक माह के मासूम की मौत हो गई। वहीं सांस लेने में दिक्कत से पीड़ित महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बढ़ती सर्दी के साथ ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।   

विज्ञापन
number of patients increased in district hospital In Mainpuri and a child and a woman died
मैनपुरी में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भीषण ठंड और शीत लहर ने लोगों की मुश्किलों बढ़ा दी हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए कंपकंपाती ठंड मौत से कम नहीं है। नतीजा यह है कि अस्पतालों में मरीजों की लंबी लंबी लाइनें लग रही हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचे निमोनिया से पीड़ित मासूम ने दम तोड़ दिया। वहीं, अस्पताल में पहले से भर्ती एक महिला की भी मौत हो गई।

विज्ञापन


शुक्रवार को जिला अस्पताल में सुबह से मरीजों की भीड़ लगी रही। ओपीडी में 533 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य के पास मरीजों की सबसे ज्यादा भीड़ रही। बाल रोग विशेषज्ञ के पास पहुंचे मरीजों में निमोनिया और सर्दी जुकाम के बच्चों की संख्या अधिक रही। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद जिले के अटापुर निवासी साहिब सिंह का एक महीने का बेटा आशीष कुछ दिनों से अपनी मां के साथ थाना एलाऊ क्षेत्र के मेरापुर गांव में अपने रिश्तेदार राजेश के घर रह रहा था। यहां निमोनिया की दिक्कत होने पर परिजन उसका निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन शुक्रवार को उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घिरोर थाना क्षेत्र के लखई गांव निवासी बालकराम की पत्नी आशा देवी (65) को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। शुक्रवार को परिजन ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल से निमोनिया से पीड़ित तीन बच्चों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि महिला को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। वहीं बच्चे को मृत अवस्था में लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed