{"_id":"63582505aa0fcb545164cbaf","slug":"mainpuri-news-mainpuri-news-agr5513523169","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर खूब चली आतिशबाजी, शहर से निकला 84 टन कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर खूब चली आतिशबाजी, शहर से निकला 84 टन कूड़ा
विज्ञापन
शहर में दिवाली पर पटाखों के जलाने से निकला कूड़ा।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। प्रकाश के पर्व दिवाली पर शहर में लोगों ने खूब आतिशबाजी चलाई। दिवाली पर शहर से रिकार्ड कूड़ा निकला। अधिशासी अधिकारी के निर्देशन में 42 वाहन लगाकर कूड़े को शहर से बाहर संसारपुर में बनाए गए डलाव घर पहुंचाया गया। शहर में करीब 84 टन कूड़ा निकला है।
दिवाली पर शहर में रिकार्ड आतिशबाजी चलाई गई। इससे शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। अधिशासी अधिकारी लालचंद भारती ने बताया कि दिवाली पर शहर से करीब 84 टन कूड़ा निकला है। 670 सफाई कर्मचारियों के सहयोग से शहर के 32 वार्ड का कूड़ा संसारपुर वार्ड स्थित डलावघर भिजवाया गया है। सफाई इंस्पेक्टर शिशुपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को भी कूड़ा निकालने के लिए कार्य जारी रहेगा। उन्होंने नगर के लोगों से सहयोग की अपील की है।
दिवाली पर चली आतिशबाजी के कारण शहर में करीब 84 टन कूड़ा निकला है। सफाई कर्मचारियों की मदद से कूड़ा शहर से बाहर डलावघर भिजवाया जा रहा है।
लालचंद भारती, ईओ, नगर पालिका