फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news lovers suicide case

Agra News: चंद पलों के लिए सुहागिन बनी थी बनारसी

Thu, 28 Sep 2023 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news lovers suicide case
मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र के गांव गड़ारा निवासी बनारसी जीते जी तो वीकेश की पत्नी नहीं बन सकी। लेकिन मरने से चंद लम्हों पहले वह सुहागिन बनी। वीकेश ने उसकी मांग भरी थी। इसके कुछ देर बाद ही दोनों ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। गड़ारा में वीकेश और बनारसी की प्रेम कहानी के दुखद अंत ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।एक असफल प्रेम कहानी में गांव गड़ारा की रहने वाली बनारसी और वीकेश का नाम भी शामिल हो गया है। गांव स्थित पुराने घर में इस प्रेमी जोडे़ के बीच जीवन को लेकर जो फैसला लिया गया। वह तो सभी के सामने हैं। लेकिन खुदकुशी की वजह भी अब काफी हद तक साफ हो रही है। दोनों एक साथ रह कर तमाम जिंदगी जीना चाहते थे। लेकिन नियति को यह मंजूर नहीं था। तभी तो दोनों के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। दोनों के बीच दूरियां बनाई गईं। लेकिन वह भी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी। आखिरकार बुधवार को दोनों ने जान देने का फैसला कर लिया। जान देने से पहले बनारसी ने वीकेश की पत्नी बनने का अपना सपना चंद लम्हों के लिए भरपूर जिया। दोनों ने मरने से पहले शादी रचाई और वीकेश ने बनारसी की मांग भी भरी थी।
विज्ञापन


गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
गड़ारा निवासी वीकेश और बनारसी के शव बुधवार की शाम को गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। दोनों के परिजन इस दुखद अंत से गमगीन थे। ग्रामीणों की मौजूदगी के बीच वीकेश और बनारसी के परिजन ने शवों के अंतिम संस्कार किए। गड़ारा में प्रेमी युगल की मौत के बाद मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed