फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news lady attampt to suicide

Agra News: ससुरालियों से नाराज होकर महिला ने लगाई नहर में छलांग, सुरक्षित

Thu, 19 Jun 2025 01:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news lady attampt to suicide
मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र में लोअर गंगा नहर कानपुर ब्रांच नहर पुल से एक महिला ने बुधवार दोपहर छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद सुशील सविता नाम के युवक ने नहर में कूदकर युवती को बाहर निकाल लिया। उसका पैर फ्रैक्चर हो गया है।
विज्ञापन


थाना इंस्पेक्टर ने युवती से पूछताछ की। महिला प्रियंका निवासी ऊधमपुर नरैनी, भोगांव ने बताया कि नगला जुला के निकट आशरा आवास कॉलोनी में उसका मायका है। चार साल पहले शादी हुई थी। पिछले काफी समय से पति व अन्य ससुरालियों के साथ आगरा में रह रही है। जेठानी, जेठ और पति से नाराज होकर आगरा से आई थी। नहर पुल पर उतरने के बाद नहर में आत्महत्या के इरादे से छलांग लगा दी। पुलिस ने पिता मनोज कठेरिया को बुलाया। प्रियंका के पैर में फ्रैक्चर भी हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। घरेलू विवाद में महिला ने यह कदम उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed