फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news kishni wife burned alive

Agra News: शराबी की हैवानियंत, पीटने के बाद पत्नी को कैमिकल डाल कर जलाया

Fri, 14 Mar 2025 01:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news kishni wife burned alive
आरती। - फोटो : samvad
किशनी। गांव जटपुरा फरैंजी में एक शराबी ने बुधवार की शाम को मामूली विवाद के बाद हैवानियत की हदें पार कर दीं। पहले तो पत्नी को जमकर पीटा, इसके बाद कैमिकल डाल कर जला दिया, चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने आग बुझाई, 85 प्रतिशत तक जली महिला मेडिकल कॉलेज सैफई में जिंदगी के लिए जूझ रही है, उधर पुलिस को अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस जानकारी कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा फरैंजी के रहने वाला एक शख्स शराब पीने का आदी है। इसको लेकर पत्नी आरती (38) से आएदिन उसका झगड़ा होता रहता है। बुधवार की शाम को दंपती के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया और आरोपी ने नशे में पहले तो पत्नी को बेरहमी से पीटा, इसके बाद कैमिकल डाल कर आग लगा दी। आरती की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोेग जब घर के अंदर पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। कुछ लोगों ने कंबल आदि डाल कर आग को बुझाया, इसके बाद मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया। वहां हालत को देखते हुए इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है। चिकित्सक की माने तो 85 प्रतिशत तक जली हुई आरती के जीवित रहने को लेकर अभी वह कुछ भी नहीं कह सकते। वह आरती को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाई ने कहा बहनोई अक्सर करता है मारपीट
बहन आरती का मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार करा रहे भाई पुनीत शुक्ला निवासी गांव भिडारी जनपद इटावा का कहना है कि बहनोई अक्सर बहन को मारता पीटता है। बताया कि 20 साल पहले बहन की शादी आरोपी के साथ की है। बहनोई शराब पीने का आदी निकला और आए दिन पीटता है। बहन ने घर न टूटे, इसलिए बहन 20 साल तक रिश्ता निभाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
आरोपी पति व ससुरालीजन भागे
गांव जटपुरा फरैंजी में पत्नी को जलाकर मारने की कोशिश करने वाला आरोपी घर से भाग चुका है। वहीं अन्य परिजन भी घर में ताला डाल कर फरार हैं। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार ने मेडिकल कॉलेज सैफई पहुंच कर आरती सैफई अस्पताल पहुंचे और आरती के बयान दर्ज किए। बयान में महिला ने पति प्रदीप व ससुरालीजन पर जलाने का आरोप लगाया है। उधर पुलिस मामले में तहरीर न मिलने की बात कह रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed