फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news janausdhi kendra

Agra News: शहर की दो सहकारी समितियों पर मिलेंगी जीवन रक्षक दवाएं

Mon, 07 Jul 2025 01:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news janausdhi kendra
राधारमन रोड ​स्थित सहकारी सामिति में बना जन औष​​धि केंद्र।  - फोटो : संवाद
मैनपुरी। शासन के निर्देश के बाद सहकारिता विभाग की पहल पर शहर की दो सहकारी समितियों पर जीवन रक्षक दवाओं की बिक्री की जाएगी। लखनऊ की संस्था सूर्यदेव लक्ष्मी मेमोरियल ट्रस्ट जन औषधि केंद्रों का संचालन करेंगी। इन केंद्रों पर आने वाले समय में सर्जिकल की दवाओं की बिक्री भी होगी।
विज्ञापन

सहकारिता विभाग की पहल पर शहर की क्रय विक्रय सहकारी समिति राधारमण रोड तथा बहुउद़देश्यीय सहकारी समिति आगरा रोड का चयन हुआ है। सहकारी समिति परिसर में ही प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। दोनों केंद्रों का रविवार को लखनऊ में वर्चुअल उद्घाटन किया है। विभाग की मंशा के अनुसार इन केंद्रों पर 200 जीवन रक्षक दवाओं की संस्था की ओर से नियुक्त किए गए फार्मासिस्ट ही बिक्री करेंगे। इन केंद्रों पर सेवानिवृत चिकित्सक मरीजों को उपचार और परामर्श देंगे।
विज्ञापन

शहर की दो समितियों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में समितियों को चिन्हित करके समिति परिसर में ही प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इनमें सहकारी समिति ऊंचा इस्लामाबाद, मीठेपुर, परतापुर, पीसीएफ कुरावली, सहकारी संघ कुसमरा, सहन, बहु उद़देश्यीय सहकारी समिति मनौना, कैथोली शामिल हैं। इन समितियों के परिसर में भी प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खुलेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कम कीमत पर जीवन रक्षक दवाएं मिल सकेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सहकारी समितियों पर जीवन रक्षक दवाओं की बिक्री की पहल की गई है। रविवार को दो प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का वर्चुअल उद़द्याटन लखनऊ में हुआ है। शीघ्र ही समितियों पर जीवन रक्षक दवाओं की बिक्री शुरू हो जाएगी।
जितेंद्र पाल सिंह, सहायक निबंधक सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed