फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news illigle activty wife complaint

Agra News: गलत काम करने का पति बनाता है दबाव

Thu, 02 Mar 2023 12:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news illigle activty wife complaint
मैनपुरी। दो साल पहले हुई शादी एक महिला के लिए समस्या बन गई है। पति द्वारा दोस्तों के साथ गलत काम करने का दबाव बनाने पर परेशान महिला ने पति से तलाक पाने के लिए परिवार न्यायालय में मुकदमा दायर किया है। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ने पति को तलब करके मुकदमे की सुनवाई के लिए अगली तारीख तय कर दी है। भोगांव के मोहल्ला प्रेमचिरैया निवासी हिना की शादी 13 फरवरी 2021 को मोहल्ला करियानीम निवासी हाशिम के साथ हुई है। हिना के माता पिता की मौत के बाद दादी ने उसको पाला है। हिना का आरोप है कि उसका पति शराब पीने का आदी है। शराब पीने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ गलत काम करने के लिए हिना पर दबाव बनाता है। मना करने पर मारपीट करता है। हिना के मकान के कागजों को देने के लिए भी उत्पीड़न करता है। मना करने पर उसको मारपीट करके घर से निकाल दिया है।
विज्ञापन

हिना ने अपने अधिवक्ता बीएच हाशमी के माध्यम से प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय में मुकदमा दायर किया है। उसने कहा है कि उसका अब अपने पति के साथ रहना संभव नहीं है। उसको अपने पति से जान का भी खतरा है। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ने पति को तलब करके मुकदमे की सुनवाई के लिए अगली तारीख तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed