फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news fewer death

Agra News: बुखार से पीड़ित दो किशोर समेत चार मरीजों की मौत

Thu, 28 Sep 2023 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news fewer death
मैनपुरी। जिले में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार से पीड़ित कस्बा करहल निवासी एक किशोर की मौत हो गई। वहीं, एटा निवासी बुखार से पीड़ित एक बच्चे की भी जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। दो अन्य मरीजों ने भी अलग-अलग बीमारियों के चलते दम तोड़ दिया। जनपद एटा के थाना बागवाला क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी परवीन अपनी रिश्तेदारी से अपने घर वापस जा रहे थे। रास्ते में उनके पुत्र को तेज बुखार आ गया। उसे खून की उल्टियां होने लगीं। इस पर परवीन उसे लेकर तुरंत महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कस्बा करहल निवासी सुमित कुमार के 12 वर्षीय पुत्र शिवम को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। बुधवार को परिजन ने शिवम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान शिवम की बुधवार की देर शाम मौत हो गई।
विज्ञापन

बिछवां थाना क्षेत्र के गांव नगला पाल निवासी 60 वर्षीय रामअवतार को बृहस्पतिवार को सीने में तेज दर्द हुआ। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घिरोर थाना क्षेत्र के गांव नगला भारा निवासी पवन कुमार के 13 वर्षीय पुत्र जय को पिछले कुछ दिनों से ब्लड संक्रमण की शिकायत थी। परिजन उसका शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर बृहस्पतिवार की सुबह परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि शिवम को गंभीर हालत में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है। अन्य सभी मरीज मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed