{"_id":"688e710fadaff21c2602ce8c","slug":"mainpuri-news-fake-certificate-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-142618-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फर्जी अभिलेखों से नौकरी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फर्जी अभिलेखों से नौकरी की
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बीएसए एटा को शिकायती पत्र भेजकर एटा के सकीट में फर्जी अभिलेखों के सहारे एक शिक्षिका के नौकरी का आरोप लगाया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्वालटोली निवासी विजेंद्र सिंह ने बीएसए एटा को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि एटा के ब्लॉक सकीट में तैनात एक शिक्षिका दूसरे के अभिलेखों और नाम पते से नौकरी कर रही है। आरोप है कि शिक्षिका का भाई भी एटा जनपद में अलीगंज में फर्जी अभिलेखों से नौकरी कर रहा था जिसके विरुद्ध एटा के थाना राजा का रामपुर में मामला दर्ज है। तीन मार्च को शिक्षिका के भाई को एटा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है जो वर्तमान में एटा की जेल में बंद है। विजेंद्र ने बीएसए एटा को लिखे पत्र में कहा है कि सकीट ब्लॉक में तैनात शिक्षिका के अभिलेखों की जांच कर कार्रवाई की जाए। विजेंद्र ने इस पूरे मामले में उसके एक रिश्तेदार जो शिक्षा विभाग में ही कार्यरत हैं की मिलीभगत का आरोप भी लगाया है।
-- -
शिकायती पत्र मिला है अभी जांच नहीं हो पाई है। जांच कराई जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षिका पर कार्रवाई होगी।
दिनेश कुमार, बीएसए एटा