फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news encrouchment in mandi

Agra News: किसानों के लिए बनाए चबूतरों पर कर लिया कव्जा

Mon, 07 Jul 2025 01:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news encrouchment in mandi
बेवर मंडी में चबूतरों पर कब्जा होने से सड़क पर मक्का सुखाते किसान।  - फोटो : संवाद
बेवर। कृषि उत्पादन मंडी समिति बेवर में किसानों के लिए आराम कक्ष, ठंडा पानी, छाया का कोई इंतजाम नहीं है। किसानों की फसल को रखने व सुखाने के लिए बनाए चबूतरों पर आढ़तियों ने कब्जा कर लिया है। तीन वर्षों में नौ करोड़ से अधिक का राजस्व देने वाली मंडी में किसान सुविधाएं पाने के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी में किसानों के लिए आराम स्थल का निर्माण नहीं किया गया है। साफ-सफाई भी ठीक नहीं है। कई स्थानों पर जलभराव के चलते गंदगी दिखाई है। प्यास बुझाने के लिए केवल इंडिया मार्का नल हैं। भीषण गर्मी में ठंडे पानी को पीने के लिए किसानों को पानी की बोतल खरीदनी पड़ती हैं। कैंटीन बंद पड़ी है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि किसानों के लिए बनाए गए छह चबूतरों पर आढ़तियों ने स्थाई कब्जा कर लिया है। बरसात के मौसम में किसानों को मक्का व मूंगफली की फसल सुखाने के लिए भटकना पड़ता है। किसान संतोष कुमार, वीरेंद्र सिंह, महेश सिंह, राजीव, किशनपाल, श्रीचंद, कैलाश ने मंडी में किसानों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंडी में साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। शासन से पैसा मिलते ही किसानों की सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा। किसानों को दुर्घटना बीमा राशि तथा उपहार योजना का लाभ दिया जा रहा है। मंडी परिसर से अतिक्रमण हटाने के लिए स्थान चिन्हित कर नोटिस भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव कुमार मंडी सचिव
मंडी में किसानों के लिए बनाए चबूतरों को खाली कराया जाना चाहिए जिससे किसान अपनी फसल सुखा सकें। ठंडे पानी की भी मंडी में सुविधा दिलाई जानी चाहिए।

कैलाश, किसान
मंडी में किसानों के लिए बनी कैंटीन को चालू कराया जाना चाहिए। ताकि किसान मंडी में अपनी भूख मिटा सकें। मंडी में बनाए गए चबूतरे खाली कराए जाने चाहिए।
श्रीचंद्र, किसान

बेवर मंडी सरकार को अच्छा राजस्व दे रही है। मंडी में 120 आढ़ती हैं। केवल 50 आढ़तियों को पक्की दुकानें मिली हैं। शेष आढ़तियों के लिए भी पक्की दुकानों का निर्माण कराया जाना चाहिए।

यशपाल सिंह, अध्यक्ष आढ़ती संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed