{"_id":"68335cf3d2916b91900e14e6","slug":"mainpuri-news-electric-problem-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-137849-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आठ घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आठ घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
शहर के देवी रोड उपकेंद्र पर परिवर्तक की मरम्मत कराते जेई।
- फोटो : निगम
मैनपुरी। तेज हवाओं के साथ बारिश से जनपदभर में 6 से 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली न आने से उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशान होना पड़ा। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कई विद्युत पोल टूटने ने निगम को नुकसान हुआ है।रविवार को सुबह 5 बजे अचानक मौसम में बदलाव के बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से कुछ देर के लिए राहत मिली। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी बारिश से जनपद की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। बारिश से जनपद के अलग-अलग क्षेत्राें में 12 बिजली के पाेल क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से शहरी क्षेत्र में 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशान होना पड़ा। निगम के कर्मचारियों द्वारा बारिश रुकने के बाद बिजली के तारों और ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कराई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में दो घंटे तक रुक-रुककर हुई बारिश ने विद्युत आपूर्ति को प्रभावित कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारू होने में 8 घंटे से भी अधिक समय लग गया।
-- -
बारिश में कई जगह से विद्युत पोल टूटने की जानकारी मिली है। क्षेत्रीय अवर अभियंताओं को दूसरे पोल लगाने के निर्देश दिए हैं। कई जगह तार टूटने की जानकारी मिली थी वहां तार जुड़वा दिए गए हैं। देर शाम तक सभी क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।
विज्ञापन
रविप्रताप, अधीक्षण अभियंता विद्युत निगम