{"_id":"686d738edf3515f64b071e6c","slug":"mainpuri-news-education-inpection-school-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-140888-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विद्यार्थी नहीं हल कर पाए गणित के आसान सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विद्यार्थी नहीं हल कर पाए गणित के आसान सवाल
विज्ञापन
मैनपुरी विकास खंड के धर्मंगदपुर नगरिया स्कूल का निरीक्षण करते डायट प्रवक्ता।
- फोटो : डायट
भोगांव। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर एक बार सवाल खड़ा हुआ है। डायट प्राचार्य डॉ. मनमोहन शर्मा के निर्देश पर मंगलवार को डायट के पांच प्रवक्ताओं की टीम ने मैनपुरी ब्लॉक के 10 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई जूनियर कक्षाओं के बच्चे गणित के सामान्य सवालों को हल नहीं कर पाए। टीम ने प्रधानाध्यापकों को सुधार के निर्देश दिए हैं और अपनी रिपोर्ट प्राचार्य को सौंप दी है। यह रिपोर्ट लखनऊ भेजी जाएगी।
डायट प्रवक्ता अभय गोस्वामी, संजीव गौतम, सुखेंद्र, सुधाकरण और वीरेंद्र की टीम ने मैनपुरी ब्लॉक के प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल पतराहार, टिंडौली, रुस्तमपुर, पुंडरी, धरमंगदपुर नगरिया सहित 10 परिषदीय विद्यालयों का दौरा किया। टीम ने छात्रों से सीधा संवाद कर और उनके प्रदर्शन को देखकर विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किया।
कम छात्र संख्या और कमजोर शैक्षणिक स्तर
निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति कम पाई गई। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि पतराहार और पुंडरी और धरमगंदपुर नगरिया जैसे विद्यालयों में जूनियर कक्षाओं के छात्र गणित के आसान सवालों के उत्तर नहीं दे पाए। टीम ने पाया कि विद्यालयों में बच्चों का शैक्षिक स्तर संतोषजनक नहीं है। इस स्थिति को देखते हुए निरीक्षण टीम ने संबंधित प्रधानाध्यापकों को शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लिए निर्देश दिए हैं। प्रवक्ता अभय कुमार ने बताया कि इस जांच के उपरांत सभी विद्यालयों की विस्तृत रिपोर्ट लखनऊ भेजी जाएगी।