फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news bull killed

Agra News: सांड़ की भाला मारकर हत्या, शव दफनाया

Wed, 05 Apr 2023 12:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news bull killed
किशनी। गांव समान स्थित एक मंदिर के पास तीन लोगों ने एक सांड़ की भाला मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया। पशु प्रेमी ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो आक्रोश व्याप्त हो गया। थाने में तहरीर देकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।थाना क्षेत्र की ग्रामसभा समान निवासी सुमित कुमार ने थाने में तहरीर दी। बताया कि सोमवार की शाम गांव समान स्थित मंदिर के पास मौजूद एक सांड को तीन नामजद लोगों ने भाला मारकर मार डाला। इसके बाद आरोपियों ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाया और सांड़ का शव उसमें दफना दिया। सांड़ की बेरहमी से की गई हत्या की घटना के बाद पशु प्रेमी ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सभी ने शव का पोस्टमार्टम कराने व आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं मृत सांड़ को दफनाए जाने के दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आक्रोशित लोगों का कहना है कि अगर रिपोर्ट नहीं लिखी गई तो वह लोग पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो करेंगे प्रदर्शन
समान में सांड़ की भाला मारकर हत्या की घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद भी सक्रिय हो गई। जिलाध्यक्ष सुमित चौहान ने बताया कि थाना पुलिस जांच के नाम पर सिर्फ बातें बना रही है। सोशल मीडिया पर चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि पुलिस ने 24 घंटे में मुकदमा दर्ज नहीं किया तो वह किशनी थाने पर प्रदर्शन करने पर विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed