फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news bhogaun shot dead

Agra News: रंजिश में किसान की गोली मारकर हत्या

Sun, 03 Aug 2025 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news bhogaun shot dead
भोगांव। नगला मधु में चार माह पहले हुए झगड़े से पनपी रंजिश के चलते आरोपियों ने घर के बाहर पशु बाड़े में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार की सुबह जानकारी होने के बाद घर में चीखपुकार मच गई। एसपी सिटी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने भी घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। मृतक की पुत्रवधू ने गांव के रहने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।थाना क्षेत्र के गांव नगला मधु के रहने वाले 60 वर्षीय किसान कृपाल सिंह शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद घर के बाहर बने बाड़ा में उन्हें बांधने आए थे। पशुओं के पास ही वह चारपाई डाल कर सो गए थे। रात में किसी समय उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह जब परिजन जागे और पशुबाड़े में जाकर देखा तो वहां कृपाल सिंह की खून से सनी लाश देख कर चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने मृतक के पुत्र व परिजन से घटना के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों से भी पूछताछ की, इस बीच फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर नमूने एकत्र किए। मृतक की पुत्रवधू शैलेंद्री ने पुलिस को बताया कि ससुर कृपाल सिंह का गांव के ही शीलू सिंह, रमेश, अभिषेक से चार माह पहले विवाद हुआ था।
विज्ञापन

बताया कि अप्रैल में गांव के पुनीत सिंह नेजा चढ़ाने के लिए गया था। नेजा गांव के रास्ते से होकर जा रहा था। इसमें पति सहदेव और ससुर कृपाल सिंह भी गए थे। वहां आरोपी पक्ष के लोगों से विवाद हुआ, इसके बाद आरोपियों ने उनके परिजन पर पथराव किया था। लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया था। इसका मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। शुक्रवार की रात को आरोपी दीवार कूद कर पशुबाड़े में आए और ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन पुत्र रेलवे में करते हैं ठेकेदारी
परिजन ने बताया कि कृपाल सिंह के तीन पुत्र संजय, सहदेव और सोनू हैं। तीनों ही रेलवे में ठेकेदारी का काम करते हैं। कृपाल सिंह के पास पांच बीघा खेत भी है। कृपाल सिंह की हत्या के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed