{"_id":"686d7721b4b728ba3c03d779","slug":"mainpuri-news-aurthorised-clinik-sealed-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-140896-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अवैध रूप से संचालित छह झोलाछापों की दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अवैध रूप से संचालित छह झोलाछापों की दुकानें सील
विज्ञापन
कुसमरा में एक अवैध क्लीनिक को सील कराने के बाद मौजूद झोलाछाप के नोडल अधिकारी।
- फोटो : स्वास्थ्य विभाग
मैनपुरी। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता के निर्देश पर जिले में बिना पंजीकरण के संचालित क्लीनिक, पैथोलाजी के विरुद्ध मंगलवार को झोलाछाप के नोडल अधिकारी ने कार्रवाई की। किशनी, कुसमरा और बेवर क्षेत्र में अभियान चलाकर छह झोलाछापों की दुकानें सील कीं। टीम ने 11 क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
झोलाछाप के नोडल अधिकारी डाॅ. आशुतोष कुमार अपनी टीम के साथ सबसे पहले कस्बा कुसमरा पहुंचे। यहां गुड मंडी में एके बंगाली, एमएस पैथोलाजी पर छापा मारा। पंजीकरण संबंधी अभिलेख मांगने पर संचालक द्वारा न दिखाने पर नोडल अधिकारी ने दोनों ही दुकानों को सील कर दिया। इसके बाद टीम किशनी पहुंची। यहां डाॅ. बृजेश के कृष्णा डेंटल क्लीनिक, डाॅ..वीरेंद्र के राधेश्याम आप्टीकल सेंटर, डाॅ. सनी, डाॅ. बंगाली की दुकानों को सील कर दिया। डाॅ. शरद कुमार, डाॅ. कमल सिंह, डाॅ. देव सिंह, डाॅ. उमेश, डाॅ. राजू को नोटिस दिया।
बेवर के कूंडी में इंडियन पैथोलाजी, डाॅ. दिनेश, नेहा हॉस्पिटल के संचालक डा. अवनीश, बंगाली डाॅ. आरके सिंह, बझेरा रोड पर डाॅ. सौरभ और डाॅ. बंगाली क्लीनिक के संचालकों को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर पंजीकरण संबंधी अभिलेख दिखाने को कहा। कार्रवाई के दौरान लिपिक राजेश पांडेय भी मौजूद रहे।