{"_id":"63557ec8cc86794f011e2919","slug":"mainpuri-news-agr551264174","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पीटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को पीटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कुसमरा। कस्बा निवासी युवक को पीटने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद सहित छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित कस्बा निवासी प्रशांत कुमार शर्मा ने बताया कि 16 अक्तूबर को वह अपने दरवाजे के बाहर बैठा हुआ था। मोहल्ले के रामवीर, दीपक, अमन, लल्ला शर्मा उस से रंजिश मानते हैं, उक्त सभी लोग अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां आए और गालियां देना शुरू कर दिया। जब उसने रोका तो आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उसका मोबाइल भी कहीं गिर गया।
चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग व आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी वहां से धमकी देकर भाग निकले। उक्त मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।