फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news 3 tappebaaz arrested

Agra News: महिलाओं से ठगी करने वाले तीन टप्पेबाज पकड़े

Fri, 25 Jul 2025 01:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news 3 tappebaaz arrested
मैनपुरी। महिलाओं को बातों में फंसाने के बाद बेहोश कर जेवर आदि चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को चालान करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन

सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 7 जुलाई पुरानी बस्ती देवपुरा की रहने वाली मुन्नी देवी और 11 जुलाई मोहल्ला अग्रवाल निवासी रूना देवी के साथ घटना हुई थीं। महिलाओं को नशीला पदार्थ सुंघाकर टप्पेबाज जेवर आदि चोरी कर ले गए थे। दोनों मुकदमों में खुलासे के प्रयास किए जा रहे थे। बुधवार की रात को रेलवे स्टेशन के पास तीन संदिग्धों को पकड़ा गया। इस दौरान उनके कब्जे से एक जोड़ी कुंडल, मोबाइल, तीन हजार रुपये, एक तमंचा कारतूस मिले। पूछताछ करने पर अपने नाम श्यामू राठौर निवासी जेजे साबदा कालोनी नई दिल्ली, निक्की निवासी ब्लाक बी घेबरा, नई दिल्ली और राहुल राठौर निवासी कुबेर नगर थाना नोबल अहमदाबाद गुजरात बताया। पूछताछ में इन लोगों ने दोनों महिलाओं से जेवर चोरी की घटनाएं कबूल कीं। बरामद माल को जब्त कर लिया गया और बृहस्पतिवार को तीनों आरोपियों को चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed