{"_id":"67dc59c70db0c87cf903e392","slug":"mainpuri-news-100-bed-hospital-extortion-complain-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-133967-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सौ शैया अस्पताल में प्रसव के नाम पर हो रही वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सौ शैया अस्पताल में प्रसव के नाम पर हो रही वसूली
विज्ञापन
मैनपुरी। सौ शैया अस्पताल में पहुंचने वाली महिला मरीजों से उपचार और प्रसव के नाम पर रुपये वसूले जा रहे हैं। सिजेरियन प्रसव की तो बात छोड़ा सामान्य प्रसव पर भी प्रसूताओं के परिजन से दो से पांच हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं। एक मामले में जब जिलाधिकारी से शिकायत की गई तो प्रसूता के परिजनों को अस्पताल प्रशासन ने रुपये लौटाए।
सौ शैया अस्पताल एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। पूर्व में यहां सिजेरियन प्रसव के नाम पर वसूली के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन, अब तो अवैध रूप से उगाई और भी जोर पकड़ गई है। यहां सामान्य प्रसव के लिए आने वाली प्रसूताओं के परिजनों से भी दो हजार से लेकर पांच हजार रुपये वसूले जा रहे हैं। शहर के मोहल्ला हिंदपुरम निवासी राहुल ने बताया कि उसने अपनी पत्नी प्राची को प्रसव पीड़ा के लिए 17 मार्च को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां प्रसव के दौरान उसकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया। राहुल का कहना था कि उसकी मां से प्रसव के नाम पर तीन हजार रुपये अस्पताल के स्टाफ ने ले लिए। राहुल ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की। जिलाधिकारी कार्यालय से फोन पहुंचा तो सौ शैया अस्पताल में खलबली मच गई। पीड़िता के परिजनों को दो हजार रुपये वापस करा दिए गए।
महिला को प्रसव के दौरान कुछ टांके लगाए गए थे इस पर महिला परेशान थी। महिला के परिजन या पति ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। जिलाधिकारी के स्टेनों का फोन आया था इस पर महिला और परिजन की बात सुनी गई। महिला को रुपये वापस करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
डॉ. शशांक कुमार सीएमएस सौ शैया अस्पताल