फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri most dengue affected districts in Uttar Pradesh

यूपी में डेंगू से सर्वाधिक प्रभावित जिलों में मैनपुरी भी शामिल, मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी, सुधार के आदेश

Tue, 10 Nov 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Nov 2020 12:03 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में बचाव के इंतजामों पर जताई नाराजगी, कहा- डेंगू से बचाव के लिए नहीं हुई प्रभावी कार्रवाई 

विज्ञापन
Mainpuri most dengue affected districts in Uttar Pradesh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मैनपुरी जिले में स्वास्थ्य विभाग डेंगू को लेकर हालात काबू में होने की बात कह रहा है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। हाल यह है कि प्रदेश में डेंगू से सर्वाधिक प्रभावित दस जनपदों में अब मैनपुरी भी शामिल हो गया है। इस पर शासन ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। मामले में संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई है। कहा है कि जिले में बचाव के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन


जिले में बीते दो माह से डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। कई मरीजों को अपनी जान भी गवानी पड़ी। मरीजों के परिजन डेंगू से पीड़ित होने की बात कह रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग साधारण बुखार बता रहा है। चिकित्सक से लेकर कर्मचारी तक सब यही कह रहे हैं, लेकिन शासन को भेजी गई रिपोर्ट में मैनपुरी की पोल खुल गई। मैनपुरी में डेंगू का प्रकोप इतना अधिक है कि प्रदेश में सर्वाधिक प्रभावित 10 जनपदों में मैनपुरी का नाम शामिल हो गया है। 
विज्ञापन



मामले में संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई है। मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रमुख सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सुधार के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिले में डेंगू से बचाव के लिए प्रभावी इंतजाम नहीं किए गए। इसी कारण डेंगू को रोका नहीं जा सका। उन्होंने तत्काल डेंगू से बचाव के लिए ठोस कदम उठाए जाने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ और अन्य विभागों के साथ करनी होगी बैठक 

शासन ने जिलाधिकारी को डेंगू पर नियंत्रण के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी के अलावा नगर निकाय, पंचायत राज विभाग, जल निगम आदि के अधिकारियों के साथ बैठक करने के आदेश दिए हैं। इस बैठक में डेंगू पर नियंत्रण के लिए दिए गए निर्देशों पर चर्चा करने के साथ ही उनका कड़ाई से पालन कराना होगा। 

यहां मिले डेंगू के मरीज 

जिले में इस वर्ष गांव करीमगंज, अंजनी, सिकंदरपुर, डुडगांव के अलावा शहरी क्षेत्र में नगला पजाबा, नगला शिवलाल, गुलाब बाग में कई लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है। इनमें से कुछ में स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से मौत की बात स्वीकार की तो वहीं अधिकांश में विभाग नकारता रहा। हालांकि मृतकों के परिजन डेंगू से मौत होने की बात कह रहे हैं। 

ये हैं डेंगू से सर्वाधिक प्रभावित 10 जिले 

अलीगढ़, मैनपुरी, अयोध्या, उन्नाव, हमीरपुर, फतेहपुर, कानपुर नगर, हरदोई, मेरठ और लखनऊ। 

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि वर्तमान में जिले में डेंगू के 45 मरीज हैं। इसकी रोकथाम के लिए जिले में हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिम्मेदारों को डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के आदेश दिए गए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed