फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri

Agra News: मकान के ताले तोड़कर छह लाख के जेवर, नकदी ले गए चोर, बेटे गए थे आलू बेचने

Tue, 10 Jan 2023 06:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
mainpuri
बेवर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : MAINPURI
बेवर(मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी काजीटोला में चोरों ने रविवार की रात एक मकान के ताले तोड़ दिए। चोर घर से करीब छह लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी काजीटोला छिबरामऊ रोड निवासी देववंश सिंह का पैतृक गांव चंदपुर है। रविवार को आलू की खोदाई के बाद पुत्र आलोक व अर्जुन नवीगंज मंडी में बिक्री करने के लिए गए थे। देववंश सिंह, पत्नी प्रेमलता, पुत्रवधू रोशनी घर में सो रही थीं। बड़ी पुत्रवधू मायके गई थी। रात करीब एक बजे दोनों पुत्र घर लौटे तो कमरे के ताले टूटे देखकर होश उड़ गए। कमरों में रखा सामान बिखरा हुआ था। चोरी की जानकारी पर घर में अफरा तफरी मच गई। रात को पुलिस का नंबर नहीं लगा। सोमवार सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। देववंश ने बताया कि बड़ी बहू की अलमारी का ताला तोड़ कर चोर करीब छह लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे में आए दिन हो रहीं वारदातें
कस्बे में आए दिन चोर किसी न किसी घर और दुकान को अपना निशाना बना रहे हैं। घटना होने के बाद पुलिस जांच करने तो पहुंचती है लेकिन खुलासे के नाम पर हाथ खाली रहते हैं। आए दिन हो रहीं वारदातों का खुलासा न होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वहीं चोरों की चहलकदमी से लोग भयभीत हैं। इनका कहना है कि हाल ही में कई वारदात हुईं, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed