फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri

Agra News: बेसहारा गोवंशों को पकड़ने के लिए खरीदे जाएंगे कैटिल कैचर, क्षेत्र पंचायत निधि से ब्लॉक मुख्यालय से की जाएगी खरीद

Tue, 10 Jan 2023 06:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
mainpuri
मैनपुरी। सड़कों और खेतों में घूम रहे बेसहारा गोवंशों को पकड़ने के लिए जिले में नौ कैटिल कैचर खरीदे जाएंगे। ब्लॉक स्तर पर क्षेत्र पंचायत निधि से इनकी खरीद की जाएगी। अब तक किसी भी ब्लॉक के पास कैटिल कैचर नहीं था। ऐसे में कई बार कर्मचारी घायल हो जाते थे। सभी खंड विकास अधिकारियों ने खरीद के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में एक दर्जन से अधिक गोशालाओं का संचालन किया जा रहा है। सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा गोवंशों को पकड़कर इन्हीं गोशालाओं में भेजा जाता है। गोवंशों को पकड़ने के लिए अब तक ग्रामीण क्षेत्र में किसी भी गोशाला या ब्लॉक के पास कैटिल कैचर नहीं था। जरूरत पड़ने पर नगर पालिका मैनपुरी या नगर पंचायत भोगांव से मंगाया जाता था। इन्हें भी कैटिल कैचर की जरूरत रहती थी। ऐसे में कर्मचारी खासी मशक्कत कर गोवंशों को पकड़ते थे। कई बार गोवंशों के उग्र होने पर कर्मचारी घायल हो जाते थे। इस समस्या से अब निजात मिल जाएगी। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में एक-एक कैटिल कैचर खरीदा जा रहा है। मैनपुरी, किशनी, करहल, कुरावली, सुल्तानगंज, बेवर, जागीर, बरनाहल और घिरोर के खंड विकास अधिकारियों ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जेम पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन खरीद की जाएगी। जनवरी के अंत तक खरीद प्रक्रिया पूर्ण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एक साथ एक ब्लॉक में चलाया जा सकेगा अभियान
जिले के नौ ब्लॉकों में कैटिल कैचर खरीद के बाद इनकी संख्या 11 हो जाएगी। ऐसे में किसी भी एक ब्लॉक या नगरीय क्षेत्र में बेसहारा गोवंशों को पकड़ने के लिए अभियान चलता है तो सभी एक जगह भेजे जा सकेंगे। इससे एक ही दिन में कम से सौ से अधिक गोवंश एक ही क्षेत्र से लाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशनी में खरीद के लिए डीएम ने दी स्वीकृति
विकास खंड किशनी में सबसे पहले खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र त्रिपाठी ने कैटिल कैचर की खरीद के लिए प्रक्रिया शुरू की थी। इसी के चलते जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने भी किशनी में कैटिल कैचर की खरीद के लिए स्वीकृति दे दी है। इसके बाद जेम पोर्टल पर खरीद की सूचना अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed