फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri

स्वच्छ और सुंदर मैनपुरी का सपना नहीं हुआ पूरा

Thu, 03 Sep 2020 09:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
mainpuri
आश्रम रोड पर पड़ी गंदगी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर की सफाई व्यवस्था में नगर पालिका की अनदेखी के चलते सुधार नहीं हो रहा है। जिलाधिकारी का स्वच्छ और सुंदर मैनपुरी का सपना धरातल पर आज तक पूरा नहीं हुआ है। डीएम के आदेश के बाद ‘स्वच्छ मैनपुरी-सुंदर मैनपुरी’ का लोगों तो बन गया, लेकिन शहर की हालत जस की तस है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

करीब नौ महीने पहले जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने जिले में कार्यभार संभालने के बाद मैनपुरी शहर को साफ और सुथरा बनाने का संकल्प लिया था। डीएम के निर्देश पर स्वच्छ मैनपुरी-सुंदर मैनपुरी का लोगों भी बना। डीएम ने शहर के क्रिश्चियन मैदान में सफाई कर्मियों के साथ बैठक की। बावजूद इसके मैनपुरी की सूरज नहीं बदली। शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। ऐसा तब है जब नगर पालिका की ओर से एक करोड़ रुपये प्रति माह सफाई व्यवस्था पर खर्च किया जा रहा है। गंदगी के कारण संक्रामक रोग भी फैल रहे हैं।
विज्ञापन

जिन लोगों पर स्वच्छता की जिम्मेदारी है वह जब तक अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेंगे तब तक नगर को स्वच्छ बनाना संभव नहीं है।
ध्रुव सिंह, राजा का बाग
अधिकारी जब निरीक्षण करने पहुंचते हैं, उससे पहले संबंधित विभाग को जानकारी मिल जाती है औचक निरीक्षण हो तो हकीकत सामने आए। -सनी कुमार, क्रिश्चियन तिराहा
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के हर मोहल्ले में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। कोई कुछ कहने वाला नहीं है। अधिकारी निरीक्षण में सफाई के निर्देश देकर चले जाते हैं, लेकिन गंदगी का हाल वही रहता है। -सुनील कुमार, कचहरी रोड
नगर क्षेत्र में सड़कों और गलियों पर गंदगी फैली रहती है। चेयरमैन और ईओ को गंदगी नजर नहीं आती। मुस्लिम बस्ती में सफाई के नाम पर खानापूरी हो रही है। शिकायत के बाद कोई सुनता नहीं है। -नदीम, छपट्टी मोहल्ला

नगर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए नए सिरे से प्लानिंग की जाएगी। ईओ के अलावा निगरानी की जिम्मेदारी एडीएम और एसडीएम को सौंपी जाएगी। लापरवाहों की जवाबदेही तय करके कार्रवाई की जाएगी। -महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed