Mainpuri Bypoll: मैनपुरी में मतदान आज, 17.42 लाख मतदाता करेंगे छह प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। सपा और भाजपा समेत कुल छह प्रत्याशी मैदान में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव में आज 17.42 लाख मतदाता छह प्रत्यारशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। सुबह सात बजे से जिले के सभी 1756 मतदेय स्थलों पर मतदान शुरू हो जाएगा। इसके लिए रविवार को ही पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों पर पहुंच गईं। मतदान के बाद परिणाम आठ दिसंबर को सामने आएंगे। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इसके लिए सपा और भाजपा समेत कुल छह प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी थी। शनिवार शाम को चुनाव प्रचार रुकने के बाद अब प्रत्याशियों के किस्मत के फैसले की घड़ी आ गई है।
पांच विधानसभा क्षेत्रों में होगा मतदान
लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी में शामिल पांच विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता सोमवार को मताधिकार का प्रयोग कर उनकी किस्मत का फैसला करेंगे। पांच विधानसभा क्षेत्रों में मैनपुरी जिले की मैनपुरी सदर, भोगांव, किशनी और करहल विधानसभा सीट शामिल है। वहीं इटावा जिले की विधानसभा सीट जसवंतनगर भी मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का ही एक हिस्सा है।
मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा, जो शाम को छह बजे तक अनवरत जारी रहेगा। मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम को नवीन मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाएगा। मतदान को लेकर जिले को 28 जोन और 163 सेक्टरों में बांटा गया है। करीब 17 हजार से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किए हैं। अर्धसैनिक बल की भी तैनाती की गई है।मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल और मतदाताओं का विवरण
| जिला | विधानसभा क्षेत्र | मतदान केंद्र | मतदेय स्थल | पुरुष मतदाता | महिला मतदाता | अन्य | कुल मतदाता |
| मैनपुरी | मैनपुरी सदर | 256 | 420 | 182655 | 157177 | 17 | 339849 |
| मैनपुरी | भोगांव | 331 | 451 | 182512 | 156398 | 25 | 338935 |
| मैनपुरी | किशनी | 330 | 410 | 165871 | 140501 | 11 | 306383 |
| मैनपुरी | करहल | 352 | 475 | 199390 | 167652 | 6 | 367048 |
| इटावा | जसवंत नगर | 339 | 483 | 209799 | 180916 | 18 | 390733 |
| कुल | 1608 | 2239 | 940227 | 802644 | 77 | 1742948 |
नोट: जसंवतनर के मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियां इटावा प्रशासन द्वारा भेजी गई हैं।
ये प्रत्याशी हैं मैदान में
- डिंपल यादव, सपा
- रघुराज सिंह शाक्य, भाजपा
- भूपेंद्र सिंह धनगर, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
- प्रमोद यादव, भारतीय कृषक दल
- सुषमा देवी, निर्दलीय
- सुरेश चंद्र, निर्दलीय