{"_id":"66178744bdcc2bc67508070b","slug":"mainpuri-lok-sabha-seat-bjp-candidate-jaiveer-singh-said-dimple-yadav-winning-one-election-after-loses-second-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election 2024: जयवीर सिंह बोले-डिंपल यादव हारेंगी, कमल खिलेगा; अधिकार पत्र नहीं...प्रायश्चित पत्र जारी करे सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election 2024: जयवीर सिंह बोले-डिंपल यादव हारेंगी, कमल खिलेगा; अधिकार पत्र नहीं...प्रायश्चित पत्र जारी करे सपा
Thu, 11 Apr 2024 01:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:38 PM IST
सार
मैनपुरी से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने कहा कि डिंपल यादव एक चुनाव जीतने के बाद दूसरा चुनाव हारती हैं। मैनपुरी सीट भाजपा के जीतने का दावा किया।
विज्ञापन
डिंपल यादव, जयवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट से भाजपा ने योगी सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। उनके नाम की घोषणा होने के बाद उनके समर्थकों में खुशी है। नाम का ऐलान होने के बाद उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने दावा किया कि इस बार मैनपुरी सीट भाजपा जीतेगी।
विज्ञापन
उन्होंने ये भी कहा कि डिंपल यादव का इतिहास रहा है, कि वे एक चुनाव जीतने के बाद दूसरा हार जाती हैं। कहा कि सपा का किला भेदने का दायित्व पार्टी ने उन्हें दिया है। इसके लिए वे शीर्ष नेतृत्व के आभारी हैं। पार्टी के विश्वास पर वे जमकर मेहनत करेंगे। ये भी दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा 80 और देश में 400 सीटें जीतेगी।
विज्ञापन
मैनपुरी में खिलेगा कमल
सपा को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि सपा को अपना अधिकार पत्र नहीं बल्कि प्रायश्चित पत्र जारी करना चाहिए। क्योंकि 2012 से 2017 में जो लोगों के साथ हुआ उससे लोगों का विश्वास सपा से उठ गया है। मैनपुरी में भी इस बार उन्होंने कमल खिलाने की बात कही।
विज्ञापन