फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: Lawyers will boycott work in all tehsil courts till 31st

मैनपुरी : तहसील के सभी न्यायालयों में 31 तक कार्य बहिष्कार करेंगे वकील

Tue, 29 Jul 2025 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Mainpuri: Lawyers will boycott work in all tehsil courts till 31st
भोगांव(मैनपुरी)। अधिवक्ता को हथकड़ी लगाकर एसडीएम कोर्ट में पेश करने और एसडीएम के आदेशों की लगातार अवहेलना करने वाले दूसरे पक्ष के व्यक्ति को जमानत पर रिहा करने के विरोध में तहसील अधिवक्ता परिषद ने 31 जुलाई तक न्यायालयों के बहिष्कार करने की घोषणा की है। थाना प्रभारी बेवर की मजिस्ट्रेट से जांच कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन


थाना बेवर के प्रभारी निरीक्षक द्वारा शांतिभंग करने के आरोप में तहसील के वकील विशाल रस्तोगी को शनिवार को हथकड़ी लगाकर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया था। सोमवार को जैसे ही तहसील खुली, अधिवक्ताओं की मांग पर बैठक बुलाई गई। बताया गया कि विशाल रस्तोगी के खेत में एसडीएम के आदेश से लगाई गई पक्की मुड्डी को उखाड़ कर फेंक देने वालों के खिलाफ एसडीएम के ही आदेश से बेवर थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष प्रबोध विक्रम सिंह ने बताया कि जब अधिवक्ता की रिपोर्ट दर्ज की गई तो उसी आरोपी के कहने पर वकील को थाना प्रभारी का अपराधी की भांति हथकड़ी लगाकर कोर्ट में पेश करना गैर कानूनी प्रक्रिया है। वह स्वयं कुछ अधिवक्ताओं के साथ एसडीएम से मिले और उनके आदेशों की लगातार अवहेलना करने वाले को जेल भेजने की मांग की। तो उन्होंने अधिवक्ता की हथकड़ियां खुलवाकर रिहा कर दिया। देर रात दूसरे पक्ष के अवधेश सिंह शाक्य निवासी प्रागपुर को भी रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ने 31 जुलाई तक कार्य बहिष्कार करने तथा एक अगस्त को दोबारा बैठक बुलाकर निर्णय लेने की घोषणा की। रमेशचंद्र तिवारी, सुबोध सक्सेना, जय कुमार दुबे, तेजसिंह वर्मा, राजबहादुर चौहान, अजय दीक्षित, राजेश सिंह, शिव कुमार दुबे, शिशुपाल सिंह, हरिओम यादव, केके पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed