फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri last rite of martyr

मैनपुरीः शहीद सैनिक को दी अंतिम विदाई, तोप की सफाई के दौरान हुआ था ये हादसा

Sun, 07 Jan 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला भोगांव (मैनपुरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला भोगांव (मैनपुरी) Updated Sun, 07 Jan 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
mainpuri last rite of martyr
नवकांत सिंह - फोटो : अमर उजाला
सेना की वर्कशॉप में तोप की सफाई करते समय घायल हुए सेना के जवान की उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार को सैनिक का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। शहीद सैनिक को साथियों ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी। इस बीच पूरा गांव अंतेष्टि स्थल पर उमड़ पड़ा। 
विज्ञापन


जमौरा निवासी 40 वर्षीय नवकांत सिंह अमृतसर में सेना में हवलदार के पद पर तैनात थे। 23 दिसंबर को वर्कशाप में तोप की सफाई करते समय स्प्रिंग निकलकर उनके शरीर में घुस गई जिससे वह घायल हो गए। 
विज्ञापन


उनको अमृतसर सैनिक अस्पताल में बाद में हालत गंभीर होने पर जालंधर सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। सैनिक की मौत की जानकारी होते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिक का शव शनिवार की सुबह लगभग दस बजे गांव पहुंचा। क्षेत्र के हजारों लोग सैनिक के अंतिम दर्शन को पहुंच गए। दोपहर दो बजे राजकीय सम्मान के साथ अमृतसर से आए सूबेदार केआर चौधरी, नायब सूबेदार सुनील कुमार, हवलदार दीवान सिंह, अतुल बारेकर, हरेंद्र सिंह, आगरा के सूबेदार भगवान सिंह, संजय पाटिल, नायक आर पुजारी, लांसनायक संतोष, सीपी त्रिपाठी की टुकड़ी ने शहीद सैनिक को गार्ड ऑफ आनर एवं गारद की सलामी देकर अंतिम विदाई दी।

21 साल पहले सेना में हुए भर्ती

शहीद सैनिक नवकांत 1997 में सेना में पुणे से भर्ती हुए थे। ग्रामीणों का कहना था जब भी छुट्टी आते तो सभी से न केवल मिलते बल्कि उनकी समस्याओं का अधिकारियों से निराकरण कराने थाने और तहसील भी जाते थे। युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करते थे। उनका एक भाई ललित कुमार बाह आगरा में लेखपाल है।

शहीद सैनिक को विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, एसडीएम संदीप कुमार, सीओ परमानंद पांडेय, थाना प्रभारी शशिकांत शर्मा, कलक्टर सिंह राजपूत, राजीव पांडेय, सुरेंद्र चौहान, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, मनोज यादव, बासुदेव राजपूत, सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा आदि ने गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed