फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri hopes for development works in new year 2021

उम्मीदों का साल 2021: मैनपुरी को विकास कार्यों की उम्मीद, गांवों में बनेगी नई सरकार

Fri, 01 Jan 2021 12:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Jan 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
mainpuri hopes for development works in new year 2021
मैनपुरी जिला मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

नया साल एक बार फिर उम्मीदों की उड़ान लेकर आया है। हर कोई पिछले साल के कोरोना संक्रमण के कहर से उबरना चाहेगा। उम्मीद है कि कोरोना को हराने के लिए वैक्सीन जल्द आ जाएगी। कोरोना संक्रमण के चलते सुस्त हुई विकास की रफ्तार नव वर्ष में फिर से गति पकड़ेगी। इसके अलावा जिले के लोग कई नए बदलाव देखना चाहेंगे। साल की शुरुआत में ही पंचायत चुनाव भी प्रस्तावित हैं। ऐसे में लोग गांव की नई सरकार भी देखेंगे।  

विज्ञापन


कोरोना का लगेगा टीका
कोविड-19 का टीका साल की शुरुआत में आने की संभावना है। मैनपुरी जिले में टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। प्रथम चरण में 7051 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके बाद आगे का टीकाकरण अभियान चलेगा।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों को मिलेंगे नए प्रधान
पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद 2021 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं। 25 दिसंबर 2020 को प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद फिलहाल प्रशासक को ग्राम पंचायतों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य का जनता चयन करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालतों में होगी नियमित सुनवाई 
कोविड-19 से अदालतों में भी कामकाज प्रभावित हुआ है। दो जनवरी से अदालतों में नियमित सुनवाई की जाएगी। इसके लिए जिले में मुकदमे सूचीबद्ध कर लिए गए हैं। अंतिम गवाही और बहस वाले मुकदमों को वरीयता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। 

सुधरेगी शिक्षा व्यवस्था
जिले में नए शिक्षा सत्र से प्रेरणा एप को पूरी तरह से लागू किया जाएगा। एप के जरिए शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज होगी। छात्रों की उपस्थिति भी पोर्टल पर दर्ज होगी। इससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा। 

मेडिकल कॉलेज की रखी जाएगी आधारशिला 
मैनपुरी जिले में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने जिले के भोगांव क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराने की घोषणा की थी। नए साल में लोगों को मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखे जाने की उम्मीद है। 

मिनी स्टेडियम की मिलेगी सौगात 
विकास खंड सुल्तानगंज के गांव सुन्नामई में 3.10 करोड़ की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य होना है। कार्य शुरू भी हुआ, लेकिन बीते पूरे साल में कोई धनराशि जारी न होने से ये कार्य प्रभावित रहा। इस साल कार्यपूर्ण होने की उम्मीद है। 

बिजली से दौड़ेगी ट्रेन 
शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद और मैनपुरी-इटावा रेल मार्ग के विद्युतीकरण का काम चल रहा है। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक दोनों ही रेल मार्गों पर डीजल की जगह बिजली से ट्रेनें दौड़ती हुई नजर आएंगी। 

मिलेगी बेहतर सड़कों की सौगात
शिकोहाबाद-भोगांव मार्ग फोरलेन हो चुका है। जीटी रोड के फोरलेन होने की उम्मीद इस साल है। इसके साथ ही जिले में ग्वालियर-बरेली राजमार्ग के साल के अंत तक चौड़ा होने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है। साथ ही कुसमरा-मैनपुरी स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। साल के अंत तक निर्माण कार्य पूर्ण होने की संभावना है। ये मार्ग साढ़े सात मीटर चौड़ा किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed