{"_id":"63b1c1f98b821f3f9946c87d","slug":"mainpuri-guns-were-being-made-in-ruins-mainpuri-news-agr558790847","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: खंडहर में बनाए जा रहे थे तमंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: खंडहर में बनाए जा रहे थे तमंचे
विज्ञापन
भोगांव पुलिस द्वारा पकड़े गए अवैध असलाहों के साथ आरोपी।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। थाना भोगांव पुलिस ने रविवार की सुबह बेवर मार्ग के पास एक खंडहर में असलहा बना रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान एक साथी टीम को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने बने तमंचा, एक देसी राइफल आदि उपकरण बरामद किए।
एसपी कमलेश दीक्षित ने प्रेसवार्ता में बताया कि रविवार की सुबह भोगांव थाना पुलिस को सूचना मिली कि हसनपुर गांव के सामने बेवर रोड पर बने खंडहर में कुछ लोग अवैध असलहा बना रहे हैं। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक ने एक टीम का गठन कर बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देख वहां अवैध असलहा बना रहे तीन लोग भागने लगे। मौके से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया, वहीं उनका एक साथी चकमा देकर भाग गया।
मौके से पुलिस को दो तमंचे, अधबनी देसी राइफल, दो कारतूस व तमंचा बनाने के उपकरण आदि बरामद हुए। एसपी ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए कारीगरों ने अपने नाम मुन्ना लाल शर्मा और अंशुल निवासी गांव बीलपुर थाना बेवर बताया। भागे हुए साथी का नाम शंभू शर्मा निवासी गांव बीलपुर बताया। पकड़ेे गए व फरार आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।